दिल्ली

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में  फैसला

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में  फैसला
– योगेश भारद्वाज
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee Meeting) की रविवार शाम को बैठक हुई थी। यह मैराथन बैठक करीब चार घंटे तक चली।  सूत्रों का कहना है कि इस मैराथन बैठक के बाद फैसला किया गया है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी शामिल हुई थीं. वहीं असंतुष्ट धड़े जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद आदि भी बैठक में पहुंचे थे. सोनिया गांधी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी (CWC) ने भरोसा जताया है. उनसे संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और भारत के लोगों को आश्वस्त करती है कि वह विधानसभा चुनावों के इस जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए एक सतर्क और जीवंत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस पार्टी भविष्य में होने वाले 2022 और 2023 के राज्यों के चुनाव एवं 2024 के लोकसभा व राज्यों के चुनाव की चुनौतियों से मुस्तैदी से निपटने के लिए तत्परता से हर तैयारी करेगी।


कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुनः पुष्टि की और कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे आगे बढ़ पार्टी का नेतृत्व और मजबूती से करें एवं आवश्यक तथा व्यापक संगठनात्मक बदलाव करें तथा राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन की सभी कमजोरियों को दूर करें।

Related posts

MCD ने तोड़ी सड़क पर बनी प्याऊ, भाजपा ने फिर बनबाई, MCD को नज़र नहीं आया अख़बार वाले का सड़क पर बना अवैध चबूतरा

Tiger Command

नए मंडलों में सबसे ज्यादा निष्क्रिय मंडल साबित हो रहा भाजपा का शास्त्री नगर मंडल

Tiger Command

हिन्दू,सिख ईसाई सबकी सेवा मेरे हिस्से आयी: गौरव अरोड़ा

Tiger Command

Leave a Comment