दिल्ली

चाँदनी चौक भाजपा की क्या थी मजबूरी! जो लेना पड़ा 6 साल के लिए निष्कासित बागी को पार्टी में?

चाँदनी चौक भाजपा की क्या थी मजबूरी! जो लेना पड़ा 6 साल के लिए निष्कासित बागी को पार्टी में?
– शास्त्री नगर वार्ड में फिर लड़ सकता भाजपा के खिलाफ बागी होकर चुनाव,जिलाध्यक्ष की टीम में कैसे शामिल हो गया एक बागी
– टाइगर कमांड
दिल्ली : इन दिनों नगर निगम चुनावों को लेकर सभी ने अपने दांव पेंच शुरू कर दिए है। सभी अपने अपने आकाओं की गणेश परिक्रमा करने में लगे है। लेकिन इन सभी के बीच एक बड़ी और चिंताजनक खबर भाजपा जिला चाँदनी चौक संगठन के लिए है। वो यह कि जिस बागी व्यक्ति ने वर्ष 2017 में भाजपा के प्रत्याशी के सामने निर्दलीय चुनाव लड़कर उसको महज 350 वोटों से हरवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उसी बागी उम्मीदवार जो यहाँ निर्दलीय लालाजी के रूप में जाना जाने लगा है। उसको जिलाध्यक्ष ने कैसे जिला मंत्री बना दिया वो भी तब जब उसको पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित और निलंबित किया हुआ है। मतलब जब यह जिला मंत्री मनोज जिंदल पार्टी विरोधी कार्यो में लिप्त था। तो उसको अनुशाशन समिति और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी महामंत्री रविन्द्र गुप्ता के आदेश और निर्देश पर पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था। तो फिर जिलाध्यक्ष को वो को सा शॉर्टकट मिल गया कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले को उन्होनें जिला मंत्री बना लिया? यह प्रश्न और मुद्दा आज भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता को कचोट रहा है। कि आखिर भाजपा जो नियम को सर्वोपरि रखती है। उस पार्टी में अब नियम आखिर क्यों टूट रहे है। हालांकि इस मामले में हमने कई बार प्रदेश पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों का मत जानना चाहा लेकिन वो सभी इस मामले से बच रहे है।
लेकिन विश्वशनीय सूत्रों के हवाले से पक्की खबर यह है। कि यह सब किया धरा भाजपा चाँदनी चौक के एक नेता सुमन गुप्ता के तगड़े वाले आशीर्वाद से हुआ है। और यह आशीर्वाद आज तक शास्त्री नगर भाजपा को अभिशाप के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

Related posts

भारत विकास परिषद , विवेकानंद शाखा एवं उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा मलेरिया जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान रैली , त्रिनगर में निकाली गयी

Tiger Command

कोविड-19 को लेकर दहशत में जीने की नहीं है जरूरत

Tiger Command

लोकसभा में MCD को लेकर बिल पेश,मेयर की ताकत में इजाफा

Tiger Command

Leave a Comment