दिल्ली

शास्त्री नगर वार्ड 79 से अभी तक नही भरा है भाजपा से बागी हुए वर्तमान जिला मंत्री का दिया गया घाव..क्या इस बार तो नही होगा कोई जयचंद

शास्त्री नगर वार्ड 79 से अभी तक नही भरा है भाजपा से बागी हुए वर्तमान जिला मंत्री का दिया गया घाव..क्या इस बार तो नही होगा कोई जयचंद
टाइगर कमांड
चाँदनी चौक : नगर निगम चुनाव 2017 में यूं तो भाजपा निगम का रण जीती थी। लेकिन सदर बाजार विधानसभा के शास्त्री नगर वार्ड 79 में भाजपा के साथ बहुत की बड़ी घटना हो गयी थी। जिसे भाजपा आज तक नही भूल पाई होगी और सबसे ज्यादा भाजपा का वो प्रत्याशी ता उम्र नही भूल सकता जो इस घटना के कारण महज 350 वोटो से चुनाव हार गया था। चलिए अब आपको बताते है। कि आखिर शास्त्री नगर वार्ड में हुआ क्या था 2017 में। निगम चुनाव 2017 में भाजपा की और से वार्ड 79 शास्त्री नगर से मुकेश बंसल की धर्मपत्नी स्नेह बंसल को चुनाव मैदान में उतारा गया था। जवकि दूसरी और से आम आदमी पार्टी की और से बबिता शर्मा प्रत्याशी थी। जिसको लेकर भाजपा से टिकिट मांग रहे तत्कालीन भाजपा के स्पोर्टसेल के प्रवक्ता मनोज जिंदल ने बागी तेवर दिखाते हुए अपनी धर्मपत्नी लता जिंदल को चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतार दिया था। नतीज़ा भाजपा जिसके पास यह नीलम धीमान के रूप में सीट थी वो इस निर्दलीय प्रत्याशी के चलते 350 वोटो से हार गई। चुनावी रणनीतिकरो कि माने तो यह वैसा ही हुआ जैसा पृथ्वीराज चौहान के साथ जयचंद ने किया था। जिसकी गद्दारी के उदाहरण आज जयचंद के नाम से दिए जाते है। ठीक इसी तरह भाजपा के साथ इस वार्ड में 2017 के निगम चुनावों में हो गया था। जिसका जख्म आज भी भाजपा के सामने है। अब देखना यह है। कि भाजपा वार्ड 79 में टिकिट कथित गद्दार को देती है या फिर काम करने वाले कार्यकर्ता को इस वार्ड में यही चर्चा चारों और फैली हुई है।

Related posts

सदर बाजार किशनगंज से कांग्रेस की निगम पार्षद उषा शर्मा आप में शामिल

Tiger Command

किशनगंज वार्ड के दुःख दर्द की साथी आम आदमी पार्टी : प्रमोद शर्मा

Tiger Command

केजरीवाल के निवास पर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे किसान, जिला चाँदनी चौक किसान मोर्चा भी शामिल

Tiger Command

Leave a Comment