दिल्ली

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए

टाइगर कमांड

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों नेताओ ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। श्री गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता जो उस वक्त पार्टी के साथ थे जब पार्टी को सहारे की जरुरत थी। उस समय गरीबी, भूखमरी, भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करने वाली आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर ये नेता पार्टी में शामिल हुए लेकिन पिछले सात सालों में जिस तरह की निराशाजनक प्रदर्शन आम आदमी पार्टी ने किया है और दिल्ली के लोगों का भरोसा तोड़ा है उससे त्रस्त होकर ये लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

आज भाजपा की सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन पार्षद  रामराज तिवारी, ‘आप’ की पूर्व जिला उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती हेमराज शर्मा, उत्तरपूर्वी लोकसभा से संयुक्त सचिव विजेन्द्र वत्स, ‘आप’ के संस्थापक सदस्य श्रीमती मीनाक्षी सभरवाल एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अरुण किशोर दहिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, पार्टी विधायक अजय महावर, पूर्वांचल जिला अध्यक्ष  कौशल मिश्रा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल, जिला अध्यक्ष मोहन गोयल एवं विकेश सेठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों के जमीनी नेताओं का भाजपा में शामिल होना प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जीत है। उन्होंने पार्टी में सभी नेताओं का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ जैसी नीतियों पर भरोसा जताया है, वह भरोसा लगातार बना रहेगा और हम सब मिलकर पार्टी को दिल्ली में और मजबूत बनाएंगे।

गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले एक महीने से हमने दिल्ली के हितों की लड़ाई लड़ी और उसे जीता भी है, चाहे वह छठ पूजा पर लगा बैन हो या फिर किसानों को लेकर भाजपा के जन आंदोलन के सामने केजरीवाल सरकार को नतमस्तक होकर मुआवजा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज झुग्गी झोपड़ी सम्मान यात्रा के वक्त पता चल रहा है कि किस नारकीय जीवन जीने पर लोग मजबूर हैं। केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से पीने के पानी की कमी, घंटों लाइन में लगना, बिजली बिल का ज्यादा आना और जल जमाव से कई तरह की बिमारियों को जन्म देने जैसी समस्या को दिल्ली वाले सामना कर रहे हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा कि आज की गणमान्यों का भाजपा में शामिल होना यह बताता है कि जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में विश्वास किया था, उनका भी विश्वास टूट गया है। पूर्वांचल मोर्चे के बड़े चेहरों में शामिल श्री रामराज तिवारी का पार्टी से मोह भंग होना मतलब पूरे पूर्वांचल का आम आदमी पार्टी से मोह भंग हो गया है। केजरीवाल सरकार को इस समय समीक्षा करने की जरुरत है कि आखिर इतनी संख्या में लोग पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं।

Related posts

कहाँ गया अब निगम का AD फ्री जोन,होर्डिंगों से पटा शास्त्री नगर

Tiger Command

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रह रहे कश्मीरी पंडितों की सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण के दिए निर्देश

Tiger Command

आप तो ऐसे ना थे,पंजाब जीत के बाद आप का कार्यकर्तायों को फरमान,चाहिए टिकिट तो करो हिमाचल में प्रचार

Tiger Command

Leave a Comment