दिल्ली

भाजपा शास्त्री नगर के युवा मोर्चो अध्यक्ष मनीष शर्मा 200 युवाओं के साथ आप मे शामिल,भाजपा मंडल की नाकामी का असर

भाजपा शास्त्री नगर के युवा मोर्चो अध्यक्ष मनीष शर्मा 200 युवाओं के साथ आप मे शामिल,भाजपा मंडल की नाकामी का असर
– भाजपा जिला चाँदनी चौक रामलीला में रही व्यस्त इधर शास्त्री नगर मंडल ध्वस्त
– टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : यहाँ आम आदमी पार्टी ने सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक और राजनैतिक कूटनीति का परिचय देते हुए। चुनाव से पूर्व ही मनोवैज्ञानिक बड़त बना ली है। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर शास्त्री नगर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने भाजपा से इस्तीफा देकर अपने साथ 200 युवाओं को लेकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। यह भाजपा शास्त्री नगर मंडल के ध्वस्त होने के समान है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष की नाकामी के चलते मंडल पहले भी रसातल में था लेकिन अब युवा मोर्चा अध्यक्ष के आप मे जाने से मंडल ध्वस्त ही हो गया है। आपको बता दे कि यहाँ के एल ब्लॉक में मनीष शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। और यहाँ के एल ब्लॉक युवा शक्ति मित्र मंडल ने भी मनीष शर्मा के साथ अपनी 100 युवाओं की टीम के साथ आप मे शामिल हो गयी है। सबसे अहम बात यह कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष का निवास भी इसी ब्लॉक में है। और यह उनकी सबसे बड़ी नाकामी साबित हुई है। कि जो मंडल अध्यक्ष अपने घर मे ही अपनी पार्टी को एक नही रख सका वो निगम चुनावों में क्या भाजपा को जीता पायेगा। बरहाल आपको बता दे इस दौरान भाजपा चाँदनी चौक जहाँ रामलीला में व्यस्त रही तो यहाँ शास्त्री नगर भाजपा में यह लंका कांड हो गया है। जिला पूरी तरह से मंडल को नियंत्रित नही कर पा रहा है,ये इसको देखकर लग रहा है।

Related posts

साइबर क्राइम रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने की नीमड़ी धर्मशाला शास्त्री नगर में बैठक

Tiger Command

अखिल भारतीय वैश्य महाकुंभ के लिए अलीगढ़ से अरविंद केजरीवाल को न्यौता

Tiger Command

रेहड़ी पटरी वालों को बाज़ार लगाने की मिली छूट

Tiger Command

Leave a Comment