दिल्लीधर्म

माँ यमुना राष्ट्र की धरोहर है, उन्हे सहेजना हमारा मूल कर्तव्य

माँ यमुना राष्ट्र की धरोहर है, उन्हे सहेजना हमारा मूल कर्तव्य
– देश भर के संत महात्मा जुटे, मनोज तिवारी,कन्हैया मित्तल ने भी किया नमन
– योगेश भारद्वाज
नई दिल्ली : भले ही आज दिल्ली की यमुना अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हो। लेकिन यमुना पुत्रो ने भी हार नही मानी है। सभी यमुना को फिर से स्वच्छ निर्मल करेंगे। आज इसी कड़ी में दिल्ली में यमुना आरती की गई जिसमें देश भर के संत महात्मा जुटे इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन भी दिए
हिमालय की गोद से निर्मलता ,स्वच्छता और सुंदरता को समेटे देश की राजधानी दिल्ली में पहुंचती माँ यमुना का चित्र अंतर्मन को दुःख पहुँचाने वाला होता है! हमने अपने धर्म की रक्षा नहीं की, हमने अपनी माँ की रक्षा नहीं की, आज हम सब संकल्प ले और स्वंय को ये वचन दें की हम माँ यमुना के साथ न्याय करेंगे और दिल्ली में अब उन्हे और गंदा नहीं होने देंगे! हम निर्मल जलतीत करेंगे माँ यमुना को!
ये बात परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष पूज्य श्री स्वामी चिदानंद जी महाराज ने यमुना महाआरती कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में कही | अवसर था यमुना परिवार द्वारा आयोजित यमुना महाआरती कार्यक्रम का! रविवार शाम 4 बजे स्वरंगना ग्रुप द्वारा माँ यमुना की वंदना की गयी साथ ही दिल्ली पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ! यमुना परिवार के संयोजक कपिल गर्ग जी ने यमुना परिवार का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा की माँ यमुना राष्ट्र और सनातन की धरोहर है ! यमुना को स्वच्छ बनाना हमारा मूल कर्तव्य है! कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद जी महाराज के साथ परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से पधारी साध्वी भगवती सरस्वती जी ने भी माँ यमुना के महत्व को पुराणों के उद्धरण से समझाया और ये उद्घाटित किया माँ यमुना दिल्ली को जल प्रदान करतीं हैं हमारे कल को सुरक्षित करने के लिए उनके स्वच्छता भव्यता सुंदरता निर्मलता बेहद आवश्यक है ! नमामि गंगे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर जनरल जी अशोक कुमार जी की विशेष उपस्थिति रही उन्होंने यमुना परिवार को साधुवाद दिया और विश्वास दिलाया की सरकार की ओर से यमुना परिवार का पूर्ण सहयोग किया जायेगा और उन्होंने कहा की व्यक्तिगत रूप से हमें खुशी होगी की मैं माँ यमुना के लिए अपना योगदान दे सकूँ |कार्यक्रम में सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी जी भी पहुंचे, माँ यमुना आरती में शामिल होना उन्होंने अपना सौभाग्य कहा साथ ही यमुना परिवार के मिशन में सदैव सहयोग करने की बात उन्होंने की! विश्व प्रसिद्ध चित्रकार पवन वर्मा शाहीन जी ने माँ यमुना की पेंटिंग का अनावरण किया
कार्यक्रम में विशेष रूप से माँ यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रहे युवाओं , पर्यावरणविद एवं संतो को नेशनल यमुना अवार्ड से सम्मानित किया गया!
सूर घाट वजीराबाद को अपनी भक्तमायी रसानुभूति में डुबाने वाले भजन सम्राट कन्हैया मित्तल जी ने कार्यक्रम को उचाईंया दी…., माँ यमुना के लिए भजन गायन करना उन्होंने अपनी जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि माना!
यमुना परिवार के संरक्षक पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी द्वारा अंत में यमुना स्मारिका का विमोचन किया गया एवं सभी यमुना भक्तो को शपथ दिलाई गयी, संकल्प लिया गया यमुना को स्वच्छ, सुंदर और निर्मल जलवान बनाने की!


कार्यक्रम में देशभर से आए संत महात्मा, बुद्धजीवी, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं अन्य महनीय जन उपस्थित रहे! विशेष रूप से दिल्ली संत महामंडलेश्वर महामंत्री महंत नवल किशोर दास जी महाराज, प्रसिद्ध कथावाचक अजय भाई जी, विश्व हिंदू परिषद से साध्वी कमलेश भारती जी एवं स्वामी कंचनगिरी जी महाराज साथ ही राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल जी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मनमोहन गुप्ता जी आदि महनीय जन विशेष रूप से उपस्थित रहे!

Related posts

दिल्ली में आप का जलवा बरकरार, भाजपा के दावे फेल

Tiger Command

महाकाल को गरीबो से किया दूर अमीरों से प्रीत, बाबा को दूर से निहारने देने होंगे 250 रुपए

Tiger Command

भाजपा की सरकार के लगाए अफसर ही गड़बड़ी कर रहे और भाजपा ही उनकी जांच करा रही : सौरभ भारद्वाज

Tiger Command

Leave a Comment