Otherअंतरराष्ट्रीयदिल्लीसंसद

सुनीता या आतिशी में से एक होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री

सुनीता या आतिशी में से एक होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री

– दिल्ली में चुनाव या तो नवम्बर-दिसम्बर में नही तो 2 साल आगे जाने की उम्मीदें!
दिल्ली :(योगेश भारद्वाज) अरविंद केजरीवाल ने बता दिया है। की आईआईटी-जेईई का दिमाग क्या होता है और कैसे कल पुर्जो की मरमत की जाती है। बरहाल अरविंद ने जेल से निकलने के बाद फ्रंट फुट पर खेलते हुए। एक बहुत ही नपा तुला अचूक सियासी दांव खेल दिया है। जिस दांव के आगे भाजपा की रणनीति पानी माँग गयी है। क्योंकि इस दांव पर अब तक भाजपा ने कुछ सोचा ही नही था। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री किसको बनाना चाहते हैं। पूरे देश की निगाह इस बात पर टिक गई है। क्या सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होगी या फिर आतिशी? ये कल विधायक दल की होने वाली मीटिंग में तय हो जाएगा। लेकिन असली खेल तो केजरीवाल अब दिल्ली में ये शुरू करेंगे कि वो नीली शर्ट में रेनॉल्ड का पेन लगाकर चप्पल पहन जनता के बीच जाकर भाजपा को और बेक फुट पर धकेल देगे। भाजपा को अब नए सिरे से नई रणनीति ही बनानी होगी तभी वो केजरीवाल का मुकाबला कर पायेगी। और यदि हरियाणा का चुनाव भाजपा के विपरीत चला गया तो यह तय है। कि इसका पूरा असर दिल्ली के चुनावों पर निश्चित ही पड़ेगा। हो भी सकता है कि दिल्ली के चुनाव नवम्बर या दिसम्बर में हो जाये। या फिर हो सकता है। कि वन नेशन वन इलेक्शन की भेंट बनते हुए चुनाव 2 साल आगे चले जाएं।

Related posts

10 हज़ार से अधिक महिलाओं ने केजरीवाल की देशविरोधी सोच के खिलाफ लाल किले पर किया प्रचंड प्रदर्शन

Tiger Command

दिल्ली मॉडल को पंजाब में भी करेंगे लागू: पंजाब सीएम

Tiger Command

काश तुम ना होते……..

Tiger Command

Leave a Comment