दिल्ली

चौपाल में गरीब महिलाओं को वितरित किये कुकर और मनाया गया अन्नू अरोड़ा का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया अन्नू अरोड़ा का जन्मदिन, भाजपा के प्रदेश जिले के पदाधिकरियों ने की शिरकत, 250 महिलाओं को वितरित किये गए कुकर
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : भाजपा जिला चांदनी चौक महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू अरोड़ा का 18 अगस्त को जन्मदिन था। इस अवसर पर उनको सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जबकि पार्टी के प्रदेश और जिले के कई पदाधिकारी भी उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुचे। इस अवसर पर चौपाल के रवि बंसल के सानिध्य में इस अवसर पर 250 महिलाओं को प्रेशर कुकर भी वितरित किये गए।
अन्नू अरोड़ा चेरिटेबिल ट्रस्ट की और से आज भाजपा जिला चांदनी चौक महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू अरोड़ा का जन्मदिन यहाँ बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह और पूर्व मेयर रविन्द्र गुप्ता ने भी आकर उनको बधाई दी और जिलाध्यक्ष विकेश सेठी के साथ मिलकर अन्नू अरोड़ा द्वारा 250 महिलाओं के लिए वितरण हेतु रखे गए कुकर भी कई लाभार्थियों को अपने हाथों से दिए। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण जैन, हरिकिशन गुप्ता, भाजपा नेता राजन धीमान, चरण सेठी,राजीव अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रभारी संगीता मोंगा, संजीव सभरवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष बाल किसन सिनसिनवार महामंत्री भोलू त्यागी, महिला मोर्चा मंत्री सुनीता वशिष्ठ, जिला युवा मोर्चा मंत्री दीपक लालसंस मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष शर्मा, सोनिया श्रीवास्तव आनंद पर्वत मंडल से भानुशाली सहित कई जिले और मंडल के पदाधिकारियो ने अन्नू अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी।

Related posts

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला, भाजपा ने आप पर लगाया आरोप

Tiger Command

सदर बाजार का पुराना वीडियो डालकर पुलिस प्रशासन के साथ कथित पत्रकार का खिलवाड़, डी एम ने जारी की असली तस्वीर

Tiger Command

अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान..

Tiger Command

Leave a Comment