दिल्ली

प्रदेश भाजपा में शुरु हुआ सहयोग प्रकोष्ठ

प्रदेश भाजपा में शुरु हुआ सहयोग प्रकोष्ठ

कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत होगा समाधान-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज सहयोग प्रकोष्ठ का उदघाटन करते हुए कहा कि पार्टी की इस अनुठी पहल से आज जन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का ठोस प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर  गुप्ता ने हवन कर प्रकोष्ठ की शुरुआत की। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री  दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष  विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष  अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख  नवीन कुमार, प्रदेश मंत्री गौरव खारी, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम सदन के नेता  नरेंद्र चावला, प्रदेश प्रवक्ता  सतीश गर्ग, शुभेन्दु शेखर अवस्थी,  अजय सहरावत, खेमचंद शर्मा, श्रीमती सारिका जैन, श्रीमती नेहा शालिनी दुआ, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह और एससी मोर्चा अध्यक्ष  भूपेन्द्र गोठवाल सहित प्रदेश, जिला और मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में केंद्र स्तर पर ऐसा प्रकोष्ठ काम कर रहा है और अब इसे प्रदेश कार्यालय में शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आएगा, उसे हल करने का पूरा प्रयास होगा। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और निगम से सम्बन्धित समस्याओं को पार्टी बिना किसी भेदभाव के हल करने का प्रयास करेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ का काम पूर्व विधायक  जय भगवान अग्रवाल देखेंगे और सह संयोजक के रुप में  गुलशन बिरमानी होंगे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं निगम के महापौर सहित अन्य वरिष्ठ नेता बारी-बारी से यहां बैठेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसे नियंत्रण में करने के लिए टीकाकरण को बढ़ाने और जांच में भी तेजी लाने की जरुरत है और जनता को भी कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने और दो गज की दूरी को अपनाना जरुरी है।

Related posts

मीटर रीडिंग में गड़बड़ी को लेकर जलबोर्ड की कार्रवाई शुरू, पहली एफआईआर दर्ज

Tiger Command

हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली की पानी आपूर्ति रोकने पर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी : राघव चड्ढा

Tiger Command

सब्ज़ी मंडी सी जी एच एस डिस्पेंसरी पर भ्रष्टाचार से लाभार्थी परेशान,शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नही,PMO को भेजेंगे शिकायत

Tiger Command

Leave a Comment