दिल्ली

यात्री सेवा समिति ने दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

यात्री सेवा समिति ने दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
दिल्ली : यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र रत्न ने यात्री सेवा समिति (पी.एस.सी.) के सदस्यों के साथ दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। श्री अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली और अन्य रेलवे अधिकारी भी उपस्थित थे।
श्री रमेश चंद्र रत्न एवं पी.एस.सी. के सदस्यों ने प्लेटफार्म संख्या 1, 2 और 3 पर खानपान स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर क्लास वेटिंग रूम और आर.पी.एफ. चौकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों से रेलवे द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में भी बात की और उनके अनुभव भी सुने।

Related posts

कृष्णा तेरी यमुना मैली होती गयी, सिस्टम का पाप धोते-धोते…

Tiger Command

केजरीवाल सरकार और एमसीडी ने नई सड़कों, आकर्षक मूर्तियों, डेढ़ लाख से अधिक पौधों और खुबसूरत लाइटों से सजाकर दिल्ली विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए किया तैयार :आतिशी

Tiger Command

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सुलभ कराया सस्ता इलाज: मीनाक्षी लेखी।

Tiger Command

Leave a Comment