निगम पार्षद मनोज जिंदल का आदेश मेट्रो सब्जी बाजार, M ब्लॉक कबाड़ी बाजार और गत्ता बाजार किये जायें सील
– भाजपा कार्यकर्ता का सामान अतिक्रमण में उठने पर बिफर गए निगम पार्षद और भाजपा वाले
– जब गरीबों का उठता है अतिक्रमण तब धरने पर क्यो नही बैठते पार्षद और भाजपा वाले
– टाइगर कमांड
दिल्ली : वार्ड 70 शास्त्री नगर में निगम पार्षद मनोज जिंदल खुद अपने ही विभाग के खिलाफ उस समय धरने पर बैठ गए जब MCD के अतिक्रमण हटाओ अभियान में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की दुकान का अवैध अतिक्रमण MCD ने उठा लिया। गुस्से में नियम कानून भूल कर निगम पार्षद ने शास्त्री नगर के मेट्रो सब्जी बाजार, M ब्लॉक के कबाड़ी बाजार और गत्ता बाजार सील करने के आदेश तक दे दिए जबकि हौजरी मार्केट की दुकानों के थड़े तोड़ने के आदेश MCD निकाल चुकी है।
गौरतलब है कि इस समय पूरी दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। जिसके चलते कल शास्त्री नगर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला जिसमे भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओ की दुकान के अवैध अतिक्रमण MCD ने उठा लिए। फिर क्या था भाजपा के निगम पार्षद के राज में भाजपा के कार्यकर्ता का अवैध अतिक्रमण उठ जाए ये भाजपा वाले घनघोर बेइज्जती कैसे बर्दाश्त कर सकते है। भले ही गरीबों के अतिक्रमण उठ जाए उस पर ये कुछ नही बोलेंगे लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता के अवैध अतिक्रमण उठ जाए उसके लिए सभी नियम कानून याद आ जाते है इनको। खैर अब भाजपा के निगम पार्षद ने जबरदस्त गुस्से के भाजपा के कुछ गिने चुने पदाधिकारी के साथ वार्ड के मेट्रो सब्जी बाजार, M ब्लॉक के कबाड़ी बाजार और गत्ता बाजार को सील करने की मांग कर दी है। देखना है कि निगम पार्षद मनोज़ जिंदल के इस आदेश पर कब कर्यवाही होगी।