शास्त्री नगर में छज्जे निकालने पर बिल्डिंगों पर कार्यवाही, नक्शे से बनेगी बिल्डिंग, MCD का फरमान
– निगम पार्षद की मौजूदगी में बिल्डिंग का हुआ डिमोलेशन
– टाइगर कमांड
दिल्ली : भले ही निगम में अभी मेयर ना बना हो। लेकिन MCD के बिल्डिंग विभाग ने वार्ड 70 शास्त्री नगर के लिए फरमान जारी कर दिया है कि अब बिल्डिंग नक्शे के अनुसार ही बनेगी मतलब अब नई बिल्डिंगों में छज्जे नही निकलेंगे साथ ही बिल्डिंग बायलॉज का पालन करना होगा। MCD के इस फरमान को लेकर जेई बिल्डिंग ने वार्ड 70 में बन रही बिल्डिंगों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही अवैध बिल्डिंगों पर डिमोलेशन की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। MCD के इस फरमान को लेकर वार्ड 70 शास्त्री नगर के बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।
निगम पार्षद के यहाँ बिल्डरों के एक गुट ने की मीटिंग…
MCD की इस कार्यवाही को देखते हुए बिल्डरों के एक गुट ने निगम पार्षद के यहाँ मीटिंग भी की है। लेकिन निगम पार्षद ने भी इस मामले में पल्ला झाड़ लिया है। क्योंकि निगम में अभी सदन का गठन ही नही हुआ है।
चुनावों में किया गया था बिल्डिंग ना तोड़ने का वादा… फिर भी टूटी बिल्डिंग वो भी निगम पार्षद की मौजूदगी में?
सबसे बड़ी बात यह कि MCD चुनाव में वर्तमान निगम पार्षद ने किसी के मकान का लेंटर या डिमोलेशन ना होने की बात कही थी। लेकिन चुनाव जीतते ही बी ब्लॉक के दो मकानों के लेंटर MCD ने तोड़ दिए जिसमे खुद निगम पार्षद भी मौजूद थे।
बरहाल अब देखना यह है कि वार्ड में MCD के पिछले जेई वरुण अरोड़ा के कार्यकाल में जितनी अवैध निर्माण हुए थे अब नए जेई बिल्डिंग लोकेश मीना इसमे कितना कानून का पालन करवा पाते है। औऱ कितने अवैध निर्माणों पर कर्यवाही करते है। या फिर ये सब नए रेट तय होने पर रोक दिया जाएगा।