अपराधदिल्ली

शास्त्री नगर में सील और डीसील संपत्तियों का सर्वे शुरू,किसी और मद में लिये गए लाइसेंसों की भी हो सकती है जांच

शास्त्री नगर में सील और डीसील संपत्तियों का सर्वे शुरू,किसी और मद में लिये गए लाइसेंसों की भी हो सकती है जांच
– टाइगर कमांड
दिल्ली : वार्ड 70 में अब निगम द्वारा सील और डीसील संपत्तियों का सर्वे शुरू करा दिया है। इसके लिए बाकायदा निगम के मुख्यालय से संपत्तियों की लिस्ट जारी की गई है। इसमे सबसे खास बात यह है की अभी ऐसी संपत्तियों को एडवाईजरी नोटिस जारी किया जा रहा है। उसके बाद भी यदि नियम विरूद्ध कुछ मिलता है। तो निश्चित ही निगम सीलिंग की कार्यवाही कर सकता है।
गौरतलब है कि शास्त्री नगर रिहायसी क्षेत्र है और एफ श्रेणी के अंतर्गत आता है। और यहाँ फैक्ट्री एवं प्रतिबंधित कार्य वर्जित है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों की मैन्यूफैक्चरिंग और ट्रेडर्स एसोसिएशन की फर्जी दुकानें चल रही है। जिसकी आड़ में यहाँ कई स्थानों पर अवैध रूप से फैक्ट्री और अन्य प्रतिबंधित गतिविधि चल रही है। इसको लेकर निगम सहित एल जी कार्यालय के पास कई शिकायतें अक्सर पहुचती रही है। और पूरी दिल्ली में यह सर्वे होता है। यहाँ वार्ड 70 में लगभग सैकड़ो ऐसी संपत्तियों की जांच होनी है जो या तो सील है अथवा डीसील हो चुकी है। जिसमे डब्ल्यू जेड क्षेत्र की भी कई संपत्ति है। जबकि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ऐसी संम्पति की भी जांच हो सकती है। जिसमे भले ही कोर्ट के आदेश पर किसी और व्यवसाय को दिखा कर सील खुलवाई गयी हो। लेकिन यदि उसी संपत्ति पर कोई अन्य प्रतिबंधित कार्य पाया गया तो यह कोर्ट की अवमानना के साथ निगम एक्ट के भी उलंघन माना जायेगा।

Related posts

दिल्ली में पोस्टर लगा कर नौकरी दिलाएगी दिल्ली सरकार

Tiger Command

दर दर की ठोकर खा रही पीड़ित महिला पर ही बना दिया पुलिस ने मुकद्दमा

Tiger Command

नए मंडलों में सबसे ज्यादा निष्क्रिय मंडल साबित हो रहा भाजपा का शास्त्री नगर मंडल

Tiger Command

Leave a Comment