आप विधायक गुलाब सिंह को कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो शेयर कर बीजेपी ने कसा तंज
नई दिल्ली :बीजेपी दिल्ली की ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की कोई मीटिंग होती दिख रही है। कार्यकर्ताओं के बीच में विधायक गुलाब सिंह यादव बैठे हैं। अचानक से कार्यकर्ता उन पर गंभीर आरोप लगाने लगे हैं।
आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आप के सीनियर लीडर व विधायक पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुरी तरह से पिटाई कर दी। आलम यह कि विधायक गुलाब सिंह यादव को बीच मीटिंग छोड़कर भागना पड़ा। हद तो यह कि कार्यकर्ताओं ने भागते विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इस पिटाई का वीडियो बीजेपी ने अपनी ट्वीटर हैंडल पर शेयर कर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को घेरा है।
क्या है वीडियो में…
बीजेपी दिल्ली की ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की कोई मीटिंग होती दिख रही है। कार्यकर्ताओं के बीच में विधायक गुलाब सिंह यादव बैठे हैं। अचानक से कार्यकर्ता उन पर गंभीर आरोप लगाने लगे हैं। कार्यकर्ता उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाते हुए उग्र हो जाते हैं। अभी कहासुनी होती दिख रही है कि एक महिला पीछे जाकर उनको मारने लगती है। पिटाई होने पर विधायक वह जगह छोड़कर भागते हैं लेकिन कार्यकर्ता तमाम तरह के अपशब्द कहते हुए उनके पीछे दौड़ते हैं। दौड़ते हुए विधायक की पिटाई भी करते हुए दिख रहे हैं।