दिल्ली

आप और भाजपा दोनो को झेलनी होगी भितरघात.. अंतिम फैसला जनता के हाथ

आप और भाजपा दोनो को झेलनी होगी भितरघात.. अंतिम फैसला जनता के हाथ
– योगेश भारद्वाज
शास्त्री नगर : निगम चुनावों में इस बार शास्त्री नगर में मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है। यहाँ आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो के सामने जहाँ वोट जुटाने की चुनौती है। तो वहीं सबसे बड़ी बात जो दोनो पार्टियों में खास है। वो है भितरघात! इसका सामना दोनों पार्टियों को भितरघात झेलना पड़ेगा। जिससे यह मुकाबला काफी रोचक हो जाएगा। भले ही चुनावों में अंतिम फैसला जनता के हाथ ही होता है। लेकिन भितरघात किसी भी पार्टी का खेल बिगाड़ सकता है। भितरघात लगभग हर प्रकार के चुनावों में होता ही है। लेकिन सभी राजनैतिक दल जनता पर ही ध्यान केंद्रित करके चुनावी समर में कूदते है। यहाँ शास्त्री नगर में वर्तमान निगम पार्षदा बबिता शर्मा है। और सदर विधायक सोमदत्त का भी यह गृह क्षेत्र है। दोनो ही आम आदमी पार्टी से है। इसका लाभ भी शास्त्री नगर को मिला है जिसमे सबसे बड़ी उपलब्धि यहाँ की निगम पार्षदा बबिता शर्मा के नाम क्षेत्र के चारों ढलाव घरों का उद्धार करना है। वही इस वार्ड में सड़के भी जमकर बनी है। इन्ही कामों को लेकर निगम पार्षदा बबिता शर्मा जनता के पास पहुँची है। इसके साथ यहाँ सदर विधायक सोमदत्त की साफ सुथरी छवि के नाम पर भी उनको पूरी मदद मिलने की उम्मीद है। जबकि भाजपा ने यहाँ से मनोज जिंदल को अपना प्रत्याशी बनाया है। मनोज जिंदल के पास गिनाने के लिए अपनी समाजसेवा का लेवल है। लेकिन उनके ऊपर पिछले चुनावों में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी धब्बा लगा है। भले ही मनोज जिंदल का समाजसेवा का प्रचार यहाँ किया और करवाया गया हो। लेकिन राजनैतिक मुद्दों पर वो यहाँ के विधायक और पार्षदा को कितना घेर पाते है,यह देखने लायक होगा। यदि यहाँ विकास,और कामों पर स्वस्थ राजनीति हुई तो निश्चित ही मुकाबला काफी रोचक होगा। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ का एक सबसे बड़ा तबका जो राजनीति की समझ रखता है। उसके अनुसार विधायक और पार्षद एक ही पार्टी के होने से क्षेत्र के विकास को काफी बल मिलता है। इसका उदाहरण यहाँ के पड़ोसी वार्ड सदर,आनंद पर्वत और किशनगंज रहे जहाँ कांग्रेस और भाजपा के पार्षद थे। वो अपने क्षेत्र में विकास करने में असफल ही रहे। हालांकि किशनगंज की तत्कालीन पार्षदा बाद में आप मे शामिल हो गयी थी।

Related posts

आज लग सकती है टाइगर कमांड की खबर पर चुनाव आयोग की मोहर, आज एमसीडी चुनाव की घोषणा संभव

Tiger Command

तिमारपुर रेड लाइट से चंदगी राम अखाड़े तक सड़क के सौंदर्यीकरण करवाएगी केजरीवाल सरकार

Tiger Command

स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस ने घोषित किए परिणाम, प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी

Tiger Command

Leave a Comment