दिल्ली

छठ एक दिन बनेगा राष्ट्रीय पर्व : हर्षवर्धन

छठ एक दिन बनेगा राष्ट्रीय पर्व : हर्षवर्धन
– योगेश भारद्वाज
नई दिल्ली : जिस तरह से दीवाली आज देश मे ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे धूमधाम से मनाई जाती है। वैसे ही एक दिन छठ पर्व भी राष्ट्रीय पर्व जरूर बन जायेगा। यह बात आज चाँदनी चौक के सांसद डॉ हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर स्थित मिट्टी वाले पार्क में आयोजित छठ पूजा उत्सव के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत के साथ आज अमरीका तक मे दीपावली मनाई जाती है। ठीक उसी तरह से छठ पूजा के महत्व को देखते हुए उन्हें लगता है। कि एक दिन यह राष्ट्रीय पर्व बन जायेगा। आज यहाँ मिट्टी वाले पार्क में छठ पूजा के अवसर पर डॉ हर्षवर्धन ने सभी छठवर्त करने वालो को बधाई दी। इस अवसर पर जिला चाँदनी चौक महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू अरोड़ा ने डॉ हर्षवर्धन का स्वागत किया। जबकि भाजपा के मंडल के कई पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

Related posts

कश्मीरी गेट और तिमारपुर पुलिस थाने ने मिलकर पकड़ा, लुटेरा गैंग

Tiger Command

विजेताओं का हुआ ‘ देशी थाली ‘ में सम्मान

Tiger Command

स्पेशल सेल ने चार इनामी बदमाशों को पकड़ा 9 पिस्तौल,123 कारतूस बरामद

Tiger Command

Leave a Comment