प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में शास्त्री नगर में सुनी गई मन की बात
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपरा को जानने का एक जरिया है-आदेश गुप्ता
– योगेश भारद्वाज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 94वां एपिसोड सुना गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने भजनपुरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता शास्त्री नगर में और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी नई दिल्ली जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
शास्त्री नगर में आदेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा कि देश आत्म निर्भर बनने की ओर अब तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आज सोलर एनर्जी और स्पेस सेक्टर में देश की उपलब्धियों ने विश्व गुरु बनने के लक्ष्य की ओर भारत को बेहद तेजी से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में हो रहे विकास ने विश्व के सामने एक उदाहरण पेश किया है कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद भी अगर किसी देश की उन्नति बेहतर ढंग से हुई है तो वह भारत है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ही अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात से कोई न कोई संदेश देश के नाम जरुर देते हैं और इस बार भी उन्होंने पूर्वांचल में मनाए जा रहे छठ पूजा की महत्ता और ठेकुए का जिक्र किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम हम सब के लिए भारतीय संस्कृति और परंपरा को जानने का एक जरिया बन गया है। साथ ही देश के सुदूर इलाको में हो रहे अभूतपूर्व कार्यों और नई पद्धति को देश भर के लोगों तक पहुँचाने का भी काम श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम से किया है।
आज इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नीलम धीमान,पूर्व मेयर रविन्द्र गुप्ता जिला चाँदनी चौक भाजपा के जिलाध्यक्ष विकेश सेठी,महामंत्री प्रवीन जैन,हरिकिशन गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष राजन धीमान , जिला मंत्री रामेश्वर सर्राफ,महिला मोर्चा महामंत्री अन्नू अरोड़ा, सहित कई जिला मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।