भाजपा ने यदि इस बार भी रखा वर्तमान निगम पार्षद को टिकिट ना देने का फार्मूला, तो बदल जाएगी सदर की उम्मीदवारी
– सदर बाजार डिप्टी गंज वार्ड महिला सीट होने से बड़ी महिला कार्यकर्ताओ की उम्मीदें
– टाइगर कमांड
सदर बाजार : लगभग दिल्ली नगर निगम चुनावों का बिगुल बजने को ही है। इसको लेकर अब सभी राजनैतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में पाला खींच लिया है। वही दूसरी और परिसीमन के बाद तो स्थिति काफी बदल गयी है। कई राजनैतिक धुरंधरों का राजनैतिक कैरियर संकट में आ गया है। वही कई लोगों को मौका भी मिलने की आस जगी है। भाजपा में पिछले एक दशक से हर टिकिट पर अपना दावा ठोंकने वाले अब चिंता में आ गए है। ऐसा ही कुछ अब सदर बाजार विधानसभा की डिप्टी गंज वार्ड की सीट के साथ हो सकता है। यदि भाजपा का पिछली बार की तरह इस बार भी वर्तमान निगम पार्षदों को टिकिट ना देने का आलाकमान का आदेश चला तो इस बार भाजपा की इस महिला सीट पर गरिमा बंसल की दावेदारी मानी जा रही है। जिला चाँदनी चौक महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गरिमा बंसल एक प्रखर वक्ता और लोकप्रिय कार्यकर्ता है। और पार्टी की आवाज मुखर होकर उठाती है। वही अब इसी सीट पर भाजपा की अन्य महिला कार्यकर्तओं की भी दावेदारी सामने आ रही है। फैसला तो संगठन ही करेगा लेकिन इस बार भाजपा शायद नए चेहरों को फिर से मैदान में उतारने के मूड में नज़र आ रही है। बाकी राजनीतिक यात्रा में कुछ भी स्थायी तो होता ही नही है। गरिमा बंसल के अतिरिक्त और जिन महिला उम्मीदवारों के नाम चल रहे है। उनकी जानकारी भी हम आपको जल्दी देंगे।