शास्त्री नगर में निगम पार्षदा के नेतृत्व में चलाया गया बिजली सब्सिडी अभियान
– टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : यहाँ वार्ड में निवर्तमान निगम पार्षदा बबिता शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधा के लिए बिजली सब्सिडी अभियान चलाया गया। जिसमे यह अभियान वार्ड के ई टू ब्लॉक् से शुरू किया गया। आप के राजेश शर्मा गोल्डी और निगम पार्षदा बबिता शर्मा ने बताया कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की इस लाभकारी योजना के संदर्भ में नागरिकों को इस योजना को जारी करने के लिए उनके फॉर्म भरे गए और ऑनलाइन प्रोसेसिंग भी बतायी गयी। यह अभियान पूरे वार्ड में भी चलाया जाएगा।