अलीगढ़यूपी

नवागत नगर आयुक्त से मिलें व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्वागत कर समस्याओं के निदान की मांग की

नवागत नगर आयुक्त से मिलें व्यापार मंडल के पदाधिकारी
स्वागत कर समस्याओं के निदान की मांग की
– टाइगर कमांड
अलीगढ़ : उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उ. प्र. अलीगढ़ द्वारा आज नवागत नगर आयुक्त श्री अमित आसेरी से शिष्टाचार भेंट कर उनका वुके देकर स्वागत किया तथा नगर निगम से सम्बंधित समस्याओं से भी अवगत कराया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारी नवागत नगर आयुक्त अमित आसेरी से मिलें उनका स्वागत कर समस्याओं के निदान के लिए भी जोर डाला गया प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापार मंडल और निगम प्रशासन दोनों का ही एक दूसरे से उत्तम व्यवहार रहना चाहिए जिससे हम एक टेविल पर वैठकर ही हर समस्या का निराकरण कर सकें।
व्यापार मंडल की सोच हमेशा सकारात्मक रहती है तथा निगम प्रशासन का पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ सहयोग करते हैं।
महानगर में समस्यायों का अम्वार लगा हुआ है खैर रोड पर ऊपर तक नाले नालियां भरी पड़ी है ।गन्दगी का अम्वार है सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। नगला मसानी धोवीघाट की स्थिति बहुत ख्याल है कूड़ा स्थल के नीचे विजली लाईन होने के कारण कमी पशुओं विगत दिनों मौत हो गई इसलिए उसे सीमेंटेड कराने की आवश्यकता है।
अतिक्रमण की समस्या महानगर के लिऐ नासूर वन गई है अतिक्रमण हटाने के वाद पुनः अतिक्रमण होने पर कठोर दण्ड की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। समस्याऐ वहुत है जिसके लिए हम अतिशीघ्र मांगपत्र भी देगें।
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि निगम प्रशासन व्यापारियों के मधुर व्यवहार ही रखेगा तथा हर स्तर पर समस्यायों का समाधान करने के लिए अग्रसित रहेगा किसी भी व्यापारी की हर जायज़ समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री कमल गुप्ता, एम ए खान गांधी, शिवकुमार पाठक, अनिल वसंल,उमेश गौड़, सन्तोष वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, सुमित वार्ष्णेय आदि थे।

Related posts

10 दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर का वितरण किया रोटरी क्लब अलीगढ़ पैंथर ने

Tiger Command

Onward movie review: Chris Pratt, Tom Holland and Disney Pixar will make you laugh and cry but not enough

cradmin

अलीगढ़ की पारूल अग्रवाल का सौन्दर्य प्रतियोगिता में फाईनल के लिए चयन

Tiger Command

Leave a Comment