सदर पहाड़गंज जोन के बिल्डिंग विभाग में भ्रष्टाचार
टाइगर कमांड की खबर पर हुआ जे ई का ट्रांसफर, लेकिन असली किरदार बेलदार, करता है प्राइवेट बेलदार के साथ अवैध वसूली
– शास्त्री नगर मे सरकारी बेलदार के साथ प्राइवेट बेलदार राजेश कर रहा जे ई के लिए अवैध वसूली..
– A 825, F-16, और A, L, B ब्लॉकों में बन रही अवैध बिल्डिंगों से कर रहे लाखो की अवैध उगाही
– टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : जिस तरह से इन दिनों बरसात रुकने का नाम नही ले रही उसी तरह से दिल्ली नगर निगम के सिटी पहाड़गंज जोन के बिल्डिंग विभाग के बेलदारों की अवैध उगाही भी बदस्तूर जारी है। हालांकि यह बारिश तो रुक जाएगी लेकिन शास्त्री नगर में बन रहे अवैध निर्माणों से बेलदारों की अवैध उगाही नही रुकने वाली। लेकिन टाइगर कमांड की शास्त्री नगर में हो रहे अवैध निर्माणों की खबर पर निगम ने एक्शन लेते हुए जे ई बिल्डिंग का ट्रांसफर कर दिया है। अब नए जे ई कौशिक यहाँ आये है। लेकिन जे ई के ट्रांसफर से इन अवैध बिल्डिंगों का खेल नही रुकने वाला क्योकि इन अवैध बिल्डिंगों से अवैध वसूली का असली किरदार तो बेलदार निभाते है। जो कि लंबे समय तक टीके होते है। मतलब केवल निगम जनता को दिखाने के लिए सिर्फ आई वॉश का काम करता है। बरहाल
अब यह अवैध उगाही इतनी जबरदस्त है जे ई के पास इन अवैध निर्माणों की अवैध वसूली पहुचाने के लिए प्राइवेट बेलदार तक रखने पड रहे है।
इसके लिए अब बाकायदा सरकारी बेलदार राकेश के साथ प्राइवेट बेलदार राजेश को इन अवैध वसूली का जिम्मा दिया हुआ है। जो शास्त्री नगर में बन रहे अवैध निर्माणों से वसूली कर हिस्से के अनुसार माल ऊपर जे ई के द्वारा पहुँचा रहे है। जिससे शास्त्री नगर में अवैध निर्माणों की गंगा जमुना बह रही है।