दिल्ली

शास्त्री नगर वार्ड 70 में ए ब्लॉक सबसे ज्यादा वोटर,दूसरा नम्बर बी ब्लॉक का सबसे छोटा FK ब्लॉक

शास्त्री नगर वार्ड 70 में ए ब्लॉक सबसे ज्यादा वोटर,दूसरा नम्बर बी ब्लॉक का सबसे छोटा FK ब्लॉक
– इंद्रलोक में 13779 वोट,सुभद्रा कॉलोनी में 2041 वोट
– योगेश भारद्वाज
दिल्ली : दिल्ली में राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन के बाद जहाँ वार्डों की संख्या घटाकर 250 कर दी है। तो वही दूसरी और इस परिसीमन के बाद वार्डो में वोटों का गणित भी बदल गया है। ऐसे में हम आज आपको सदर विधानसभा के शास्त्री नगर वार्ड के कुल वोटों का गणित समझा रहे है। परिसीमन के बाद शास्त्री नगर वार्ड की संख्या कब 79 से 70 हो गयी है। तो यहाँ अब कुल वोटरों की संख्या 76930 हो गयी है। जिसमे एस सी वोटर 6008 है। वार्ड में शास्त्री नगर का ए ब्लॉक वोटरों की संख्या में सबसे बड़ा ब्लॉक बन गया है,इस ब्लॉक में अब 13,391 वोटर है जिसमे 975 एस सी वोटर है। दूसरा सबसे बड़ा वार्ड बी ब्लॉक है जिसमे कुल वोटर 12,986 है और एस सी वोटर है 1010 वहीं टाइगर कमांड को मिली जानकारी के अनुसार गुलाबी बाग़ के एक बूथ में 387, नीमड़ी गांव डब्ल्यू जेड ब्लॉक में 3129 वोट जिसमे 206 एस सी वोट। एफ ब्लॉक में 1721 वोट एस सी वोट 226 एफ के ब्लॉक में सबसे कम वोट 307 वोट। एल ब्लॉक में 4535 एस सी वोट 293 एल टू में 2744 एस सी 286 वोट। ई ब्लॉक में 3186 वोट एस सी वोट 250 ई टू में 4129 वोट जिसमे एस सी 147 वोट है। एम ब्लॉक में 3817 वोट जिसमे 235 एस सी वोट है। टाइगर कमांड को मिली विशेष जानकारी के अनुसार ललिता ब्लॉक में 1057 वोट है जिसमे 169 एस सी वोट है।
इंद्रलोक में 13,779 वोट….
परिसीमन के बाद शास्त्री नगर में जुड़े इंद्रलोक क्षेत्र में कुल 13,779 वोट है। यही से अब इस वार्ड की हार जीत का अहम फैसला होगा। पहले भी यही क्षेत्र इसी वार्ड में था लेकिन उस समय परिसीमन के बाद इसको आनंद पर्वत वार्ड में शामिल कर दिया गया था।

सराय बस्ती,सुभद्रा कॉलोनी और शहज़ादा बाग़ की भूमिका भी अहम….
टाइगर कमांड को मिली विशेष जानकारी के अनुसार शाहज़ादा बाग़ में 5535 वोट है। जबकि सुभद्रा कॉलोनी में 2041 वोट सराय बस्ती में 2026 वोट और वेस्ट मोती बाग़ में 2160 वोट है।

Related posts

अब ऐसे चलेगी MCD, गुजरात चुनावो के साथ चुनाव संभव, दिल्ली सरकार की ताकत खत्म

Tiger Command

पांडव नगर थाने का SHO विद्या धर लाइन हाजिर

Tiger Command

दिल्ली में 3 साल से ज्यादा जमे बैठे SHO का हुआ तबादला, थानों को और एक्टिव करने का प्लान

Tiger Command

Leave a Comment