दिल्ली

2 साल कैसे बेमिसाल जब भाजपा शास्त्री नगर मंडल रहा बेहाल

2 साल कैसे बेमिसाल जब भाजपा शास्त्री नगर मंडल रहा बेहाल
– बिन मोर्चे मंडल कैसे?
– टाइगर कमांड
दिल्ली : भले ही जिला चाँदनी चौक संगठन के 2 साल पूरे होने पर बेमिसाल की मिसाल सोशल मीडिया पर दे रहा हो। लेकिन इन 2 सालों में शास्त्री नगर मंडल का हाल-बेहाल ही रहा यह मंडल शुरू से ही अपने वजूद के अस्तित्व को ही तलाशता रहा। कभी ओबीसी मोर्चा के विवाद तो कभी कुछ अब सूरते हाल यह है। कि जब जिला चाँदनी चौक अपने संगठन के 2 साल पूरे होने पर इसे बेमिसाल बता रहा हो तो ऐसे में शास्त्री नगर भाजपा मंडल के लगभग सभी मोर्चे निष्क्रिय हो चुके है। इस समय मंडल में युवा मोर्चा,पूर्वांचल मोर्चा इस्तीफा दे चुका है। सिख और एस सी मोर्चे का तो पता ही नही जबकि मंडल की हालत अब ऐसी हो चुकी है। कि प्रदेश के आह्वान पर किसी प्रदर्शन में यहाँ 10 कार्यकर्ता उपस्थित भी नही हो पा रहे। जबकि केजरीवाल सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रदर्शन में खुद मंडल अध्यक्ष ही मौजूद नही रहे। वही बड़ी बड़ी बात करके और अपने व्यक्तिगत प्रोग्राम में किराए की भीड़ और किराए की नकली मीडिया बुलाकर भाजपा को दिग्भ्रमित करने वाला खुद जिला मंत्री भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ हर्षवर्धन के तिरंगा वितरण प्रोग्राम में महज 50-60 लोगो की ही भीड़ कर पाया। बरहाल शास्त्री नगर भाजपा के कमजोर नेतृत्व के कारण वार्ड में भाजपा का ग्राफ दिनों दिन गिरता ही जा रहा है। यदि वक्त रहते शीर्ष नेतृत्व ने इस पर ध्यान नही दिया तो यह भाजपा के लिए आने वाले चुनावों में घातक सिद्ध हो सकता है।

Related posts

PNB के बाद इंदिरा पार्क पर भी हुआ बोरवेल, सदर विधायक के फंड से पानी की किल्लत दूर करने के लिए हो रहे बोरबेल

Tiger Command

JNUTA writes to MHRD over reduction in reserved seats in JNU

cradmin

वार्ड 70 में डीसी के सख्त आदेश के बाद भी टैंट माफिया बेख़ौफ़, MCD एल आई को निगम पार्षद की धमकी देकर, MCD की सड़कों पर किया अवैध कब्जा

Tiger Command

Leave a Comment