दिल्ली

जिला चाँदनी चौक भाजपा मंडलो के 2 साल पूरे,शास्त्री नगर मंडल जिसमे ना युवा मोर्चा, ना ही पूर्वांचल,सिख मोर्चा

जिला चाँदनी चौक भाजपा मंडलो के 2 साल पूरे,शास्त्री नगर मंडल जिसमे ना युवा मोर्चा, ना ही पूर्वांचल,सिख मोर्चा
– टाइगर कमांड
दिल्ली : जिला चाँदनी चौक के भाजपा मंडलो के आज 2 साल के कार्यकाल पूरे हो गए है। लेकिन इन 2 सालों में जितनी दुर्दशा शास्त्री नगर भाजपा मंडल की हुई है। शायद ही कोई संघठन ही इस दशा से नही गुजरना चाहेगा। इन 2 सालों में शास्त्री नगर भाजपा मंडल उस सिख प्रकोष्ठ का गठन तक नही कर पाया जिसका वार्ड में लगभग 12 फीसदी वोट बैंक है। साथ ही इन 2 सालों में मंडल हमेशा विवादों में घिरा रहा जबकि आज हालत यह है। कि मंडल बगैर युवा मोर्चा,पूर्वांचल, सिख मोर्चा के ही चल रहा है। यह अपने आप मे पूरी दिल्ली भाजपा में इकलौता मामला होगा। भले ही आज जिला चाँदनी चौक 2 साल पूरे पूरे होने पर मंडलो को बधाई दे रहा हो। लेकिन शास्त्री नगर मंडल को बधाई किस बात की देगा मंडल को बगैर मोर्चो के चलाने की या प्रदर्शन से मंडल अध्यक्ष के ही गायब होने की या पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद हर्षवर्धन के तिरंगा वितरण प्रोग्राम में महज 50 -60 लोगो की भीड़ जुटाने की या फिर आज तक मंडल द्वारा सिख प्रकोष्ठ ना बना पाने की। यह तो जिलाध्यक्ष ही बता सकते है कि आखिर वो शास्त्री नगर मंडल को बधाई किस श्रेणी में देना चाहते हैं।

Related posts

आंगनबाड़ी महिला वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता,महिलाओं को लगी चोट,मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा

Tiger Command

आकाशवाणी पी जी डी ए वी कॉलेज में हुआ हास्य कवि सम्मेलन

Tiger Command

शास्त्री नगर में इस बार कांग्रेस किस पर खेलेगी दांव

Tiger Command

Leave a Comment