दिल्ली

बिन मोर्चो का भाजपा मंडल बना शास्त्री नगर मंडल,लगातार व्हाट्सएप पर इस्तीफों का दौर जारी,जिला नेतृत्व ने लिया संज्ञान

बिन मोर्चो का भाजपा मंडल बना शास्त्री नगर मंडल,लगातार व्हाट्सएप पर इस्तीफों का दौर जारी,जिला नेतृत्व ने लिया संज्ञान
– टाइगर कमांड
दिल्ली : लगता है भाजपा का शास्त्री नगर मंडल पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा असफल मंडल होने का तमगा लेकर ही रहेगा। यह भाजपा के इतिहास में पहली बार हो रहा है। कि भाजपा शास्त्री नगर मंडल अपने कार्यकाल की अंतिम बेला तक एक सिख प्रकोष्ठ के गठन तक नही कर पाया जबकि यहाँ लगभग 12 फीसदी सिख समुदाय का वोट बैंक है। वहीं लगातार मंडल से मोर्चा अध्यक्ष अपना इस्तीफा व्हाट्सएप ग्रुपों में दिए जा रहे है। हालांकि व्हाट्सएप्प ग्रुप में दिए गए इस्तीफे भाजपा की संगठन प्रकिया में मायने तो नही रखते लेकिन इससे यह जरूर तय है। कि भाजपा शास्त्री नगर मंडल अब बिन मोर्चो का मंडल नज़र आ रहा है। इस मामले पर अब जिला नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है । और वो इस मामले को नियंत्रित करने की बात तो कर रहा है। लेकिन मंडल से पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित उनकी लगभग पूरी टीम इस्तीफा दे रही है । तो यह साफ होता है कि भाजपा शास्त्री नगर मंडल अब बस नाममात्र का ही मंडल रह गया है। अब देखना यह है कि जिला नेतृत्व इस मामले का डैमेज कंट्रोल करता है। या फिर नई टीम का गठन।

मंडल अध्यक्ष क्यो नही रोक पा रहे टूटते मंडल को?
सबसे बड़ा प्रश्न तो यह है कि आखिर शास्त्री नगर भाजपा मंडल में लगातार मोर्चा अध्यक्ष अपने इस्तीफे दिए जा रहे है। और कुछ तो मंडल पर आरोप भी लगा रहे है। तो ऐसे में मंडल अध्यक्ष कर क्या रहे है। जिसका ताजा उदाहरण यह है कि मंडल अध्यक्ष कुछ गुंडे मवालियों को बचाने के लिए थाने में अपना समय देना ज्यादा जरूरी समझते है। जबकि मंडल का समय उनके हाथ से निकल जाता है। जितना समय मंडल अध्यक्ष थाने में देते है यदि उतना समय मंडल में दिया होता तो आज मंडल की यह हालत नज़र ना आती। खैर ये व्यक्ति का अपना निजी मामला होता है कि वो थाने में अपनी पार्टी का परिचय देकर गुंडों मवालियों को बचाये या कुछ करे लेकिन शास्त्री नगर भाजपा मंडल में इन दिनों कुछ भी ठीक नही है। और यह भाजपा शास्त्री नगर वार्ड के लिए सुभ संकेत नही है।

Related posts

त्रि नगर निगम पार्षदा के नेतृत्व में खिलता कमल ने लगाया हैल्थ कैम्प

Tiger Command

भाजपा की टिकिट मिल गयी है,अब MCD की सड़कों पर है हमारा कब्जा, टैंट माफिया ने दिखाया कानून को ठेंगा

Tiger Command

Nirmala Sitharaman, Piyush Goyal, Narendra Singh Tomar, Jyotiraditya Scindia, Bhupender Yadav, Rajiv Pratap Rudy to converge at LEADS

Tiger Command

Leave a Comment