दिल्ली

शास्त्री नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की एक और नाकामी,अब पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

शास्त्री नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की एक और नाकामी,अब पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
– टाइगर कमांड
शास्त्री नगर: जब से यहाँ भाजपा जिला चाँदनी चौक के मंडल अध्यक्ष विशम्भर वशिष्ठ की नियुक्ति हुई है। तब से यह मंडल हमेशा से ही काम मे कम और विवादों में ज्यादा ही रहा है। कभी गालीबाज पदाधिकारियों को लेकर कभी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के साथ विवाद कभी युवा मोर्चा को लेकर विवाद आदि अब इन विवादों में एक नया विवाद और जुड़ गया है। और वो है वर्तमान पूर्वाचंल मोर्चा गौतम ठाकुर का इस्तीफा। आज पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने भाजपा के मंडल व्हाट्सएप ग्रुप में अपना इस्तीफा जारी करते हुए मंडल पर गंभीर आरोप लगाए की ये भाजपा अब वो वाली भाजपा नही रही।
भाजपा होगा भारी नुकसान,पूर्वांचलियों की है अच्छी तादाद…
पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष गौतम ठाकुर के इस्तीफे के बाद भाजपा को यहाँ पूर्वांचल वोट बैंक के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मंडल में अभी तक सिख प्रकोष्ठ के गठन नही..कई मोर्चे निष्क्रिय..
मंडल अध्यक्ष की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगता है। कि अभी तक मंडल में सिख प्रकोष्ठ के गठन नही हो पाया है मंडल बने 2 साल हो गए। वही मंडल के कई मोर्चे निष्क्रिय हो चुके है। जबकि मंडल की कार्यकारणी बैठक में महज 20 से 25 कार्यकर्ता मौजूद रहते है।

Related posts

चाँदनी चौक भाजपा की जिला कार्यकारणी की बैठक में हुए अहम् फैसले, निगम चुनावों को लेकर नया जोश

Tiger Command

भाजपा की प्रदेश मंत्री के यहाँ लगा हाउस टैक्स का कैम्प, रिकॉर्ड 7.50 लाख की हुई राजस्व वसूली

Tiger Command

यात्री सेवा समिति ने दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

Tiger Command

Leave a Comment