अपराधदिल्ली

शास्त्री नगर में अवैध कब्जा कर ली गयी एफ,एल और ई ब्लॉक की सड़के

शास्त्री नगर में अवैध कब्जा कर ली गयी एफ,एल और ई ब्लॉक की सड़के
– बना दिये गए गली बंद करके मकान,दुकान
– एफ 63 और एल 190 से ई 287 तक कि कब्जा ली गईं गली
– टाइगर कमांड
दिल्ली : नगर निगम के जे ई, पुलिस और बिल्डर माफियों का सिंडिकेट कितना मजबूत होता है। इसकी एक बानगी सिटी सदर पहाड़गंज जोन के शास्त्री नगर वार्ड 79 में देखने को मिलेगी। यहाँ आज से 20-25 वर्ष पूर्व एफ 63 प्रोपर्टी संख्या के पीछे वाली गली जो कीर्ति मेडिकोज के बगल वाली गली से होकर बाएं वाली गली है। और एल 190 से ई 287 तक जाने वाली गली। जो अब गायब हो गयी है यानी इन गलियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। अब इन गलियों को बंद करके मकान, दुकान और ऑफिस बना लिए गए है।
गली बंद करके कैसे बने मकान, कहाँ था निगम का जे ई और पुलिस…
अब सवाल उठता है । कि जब ये गली थी और नागरिक इन गलियों का इस्तेमाल करते थे। तो फिर इन गलियों पर अवैध कब्जा कैसे हो गया। उस समय का जे ई, मेट और पुलिस क्या कर रही थी। जब आज कोई अपने मकान एक ईंट लगता है तो पुलिस का बीट ऑफिसर और निगम का बेलदार तुरंत उसके घर आ जाता है। तो यहाँ तो नगर निगम की पूरी गली को ही कब्जा लिया गया है। ये कैसा भ्र्ष्टाचार है।

Related posts

टाइल लगाकर बनवायी गयी नाग मंदिर की प्याऊ, भाजपा के पदाधिकारियों ने मिलकर किया श्रमदान

Tiger Command

दर दर की ठोकर खा रही पीड़ित महिला पर ही बना दिया पुलिस ने मुकद्दमा

Tiger Command

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए : आदेश गुप्ता

Tiger Command

Leave a Comment