अपराधदिल्ली

भाजपा जिला चाँदनी चौक शास्त्री नगर मंडल का अजीब प्रदर्शन

भाजपा जिला चाँदनी चौक शास्त्री नगर मंडल का अजीब प्रदर्शन
– पानी के दलालों पर प्रदर्शन खुद के कार्यकर्तायों और समर्थकों के है पानी के प्लांट
– टाइगर कमांड
दिल्ली : भाजपा जिला चाँदनी चौक के शास्त्री नगर मंडल का एक अजब गजब प्रदर्शन यहाँ देखने को मिला है। यहाँ मंडल के युवा मोर्चा और मंडल की और से सदर विधायक सोमदत्त और निवर्तमान निगम पार्षदा के भाई के खिलाफ पानी की दलाली का आरोप लगाया गया है। जबकि तहकीकात करने पर पता लगा कि पानी के अवैध आर ओ प्लांट तो शास्त्री नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लगे है। तो फिर क्या यह प्रदर्शन खुद भाजपा का भाजपा के खिलाफ था? रही बात निगम पार्षदा के भाई के पानी के प्लांट की तो तहकीकात में पता चला कि पार्षदा के भाई के यहाँ प्लांट था तो लेकिन क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए उस प्लांट को बंद कर दिया गया है। अब यह बात समझ से परे है कि जब भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के गैर कानूनी आर ओ प्लांट है तो भाजपा खुद अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्लांट बंद करना चाहती है। इस बात का जबाब तो भाजपा को देना ही होगा कि आखिर में उसकी मांग क्या है। पानी की आपूर्ति की या गैर कानूनी आर ओ प्लांट बंद कराने की? जो भी पानी की विकराल समस्या पूरी दिल्ली में है हम आप सभी इसको झेल रहे है। लेकिन इस प्रदर्शन में पानी के दलालों में जूते मारने की बात की गई प्ले कार्ड लिखे गए। अब मंडल अध्यक्ष को बताना होगा कि जूते किसमे मारे जायेगे। बिना होमवर्क के यह प्रदर्शन क्षेत्र में भाजपा की किरकिरी करा रहा है।


प्रदर्शन में जिला,प्रदेश और मंडल के कई पदाधिकारी गायब..
पिछले दिनों 20-25 लोगो की मंडल कार्यकारणी बैठक कराकर अपनी किरकरी करा चुके मंडल अध्यक्ष इस बार भी प्रदर्शन में ठीक भीड़ नही जुटा सके। जिस मंडल में खुद एक दर्जन से ज्यादा पद हो वो यदि 5 लोगो को भिंले आये तो यह आंकड़ा सैकड़ा तक पहुँच जाए। लेकिन मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शास्त्री नगर भाजपा कमजोर ही नज़र आती है।

जिला नेतृत्व क्यो है बेबस…
हैरानी की बात यह है कि आखिर जिला नेतृत्व इतना बेबस क्यो है। कि मंडल की फूट उसे अभी नज़र आ ही नही रही। क्या सभी अपना कार्यकाल पूरा होने के इंतजार में है। या फिर कोई और मजबूरी है। कि शास्त्री नगर भाजपा बिखरती नज़र आ रही है।
भीड़ जुटाने को बुलाने पड़ गए बाहरी मंडल अध्यक्ष, और पदाधिकारी...
अब जब शास्त्री नगर मंडल में भीड़ का टोटा रहता है। तो इस बार मंडल ने नई तरकीब निकाल कर दूसरे वार्ड के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मेयर, और अन्य पदाधिकारियों को ही बुला डाला यदि इनकी संख्या निकाल दी जाए तो खुद फ़ोटो में देख लीजिए कि कितने मंडल के कार्यकर्ता मौजूद है जो आधिकारिक रूप से भाजपा की अधिकृत सूची में दर्ज है।

Related posts

केजरीवाल के निवास पर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे किसान, जिला चाँदनी चौक किसान मोर्चा भी शामिल

Tiger Command

शास्त्री नगर के अवैध निर्माणों से जे ई और बेलदारों की लाखों की अवैध वसूली,100 गज लेंटर के 2 लाख 50 गज के 1 लाख

Tiger Command

13 हज़ार करोड़ बकाए की मांग को लेकर शास्त्री नगर में हस्ताक्षर अभियान का अन्नू अरोड़ा को बनाया गया कार्यक्रम प्रमुख,अशोक गोयल रहेंगे मौजूद

Tiger Command

Leave a Comment