दिल्ली

प्यासी दिल्ली को अभी राहत नही,यमुना में पानी का जलस्तर घटने से दिल्ली के कई इलाकों में अभी जल आपूर्ति रहेगी बाधित

प्यासी दिल्ली को अभी राहत नही,यमुना में पानी का जलस्तर घटने से दिल्ली के कई इलाकों में अभी जल आपूर्ति रहेगी बाधित
– टाइगर कमांड

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पेयजल संकट की समस्या बरकरार है। यमुना में जलस्तर कम होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी यमुना में जल स्तर कम होने की समस्या है। इससे कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होने की उम्मीद है।

जिसके चलते दिल्ली अभी और प्यासी ही रहेगी। इधर दिल्ली में गहराते जल संकट को लेकर लोग विधायकों के पास जा रहे है। लेकिन हल कुछ नही निकल रहा।
केजरीवाल सरकार के बोरबेल और बाढ़ के पानी से भी नही मिल रही राहत…
दूसरी और दिल्ली में पानी की समस्या को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने जगह जगह बोरबेल कराकर लोगो को जल संकट के समय पानी देने की कोशिस तो की है। लेकिन उसका कोई फायदा इस जल संकट में नज़र आता नही दिखा। वही सरकार ने बाढ़ के पानी का संचय कर भले ही भूमिगत जल का संचय किया हो लेकिन इसका लाभ अभी लोगो को नही मिल रहा। बरहाल दिल्ली जल संकट को लेकर केजरीवाल सरकार हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही हों। लेकिन हरियाणा के अलावा दिल्ली को हिमाचल और यू पी ने भी अतिरिक्त पानी देने से मना कर दिया है। ऐसे में दिल्ली को पानी के लिए अभी बहुत काम करने की जरूरत है। जबकि दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) और कैरियर लाइन चैनल (सीएलसी) से पर्याप्त मात्रा में कच्चा पानी नहीं मिल रहा है। यमुना के जलाशय में पानी का स्तर 674.50 फीट से कम होकर 666.80 फीट रह गया है।
इससे चंद्रावल और वजीराबाद स्थित जल शोधन संयंत्र से क्षमता के अनुसार स्वच्छ पानी का उत्पादन नहीं हो रहा है। इस कारण 30 जून को कई इलाके में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। आने वाले दिनों में भी यह समस्या रह सकती है।
सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और इसके साथ के इलाके, कमला नगर, शक्ति नगर व साथ के इलाके, करोलबाग, पहाड़गंज, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र, ओल्ड व न्यू राजेंद्र नगर, ईस्ट व वेस्ट पटेल नगर में पानी सप्लाई बाधित रहेगी।

Related posts

भाजपा की 40 गांव के नाम बदलने की मांग,लेकिन अकबर रोड, हुमायूं रोड,शाहजहां रोड के नाम क्यो नही बदले

Tiger Command

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया विधानसभा का घेराव

Tiger Command

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और हमें घबराने की कोई जरूरत नहीं : CM

Tiger Command

Leave a Comment