अपराधदिल्ली

MCD के निगमायुक्त कर सकते है कोई बड़ा फेरबदल,भ्रष्ट जे ई और बेलदारों की आ सकती है शामत

MCD के निगमायुक्त कर सकते है कोई बड़ा फेरबदल,भ्रष्ट जे ई और बेलदारों की आ सकती है शामत
– शास्त्री नगर में MCD के हैल्थ इंस्पेक्टर,वर्क्स और बिल्डिंग विभागों के जे ई की कृपा से लोगों का जीवन खतरे में
– टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : भ्रष्टाचार में अव्वल दिल्ली नगर निगम को केंद्र ने भले ही इसके कलंक को धोने के लिए विशेष अधिकारी और निगमायुक्त को इसकी कमान सौप दी हो। लेकिन अभी तक तो यह परिवर्तन पुरानी बोतल में नई शराब जैसा ही नज़र आ रहा है। नए जिम्मेदार अधिकारियों ने यूं तो जे ई के ऊपर चीफ जे ई बना दिये हो और हैल्थ विभाग में भी यही किया हो। लेकिन यह परिवर्तन कोई खास कारगर होता नजर नही आ रहा है। कारण साफ है। भ्रष्टाचार की जड़े निगम में इस कदर जम चुकी है कि यही निगम के अधिकारी बिना वेतन के भी अपनी राजसी जिंदगी जी रहे थे। तो भला वेतन समय पर मिलने पर भी इनको क्या फर्क पड़ेगा लेकिन यदि नए जिम्मेदार अधिकारियों ने भ्रष्टाचार पर चोट कर दी तो यह तय है। की निगम में नागरिकों के हित के काम समय पर होने लगेंगे। निगम का सबसे कमाऊ विभाग बिल्डिंग भ्रष्टाचार की गंगा में हमेशा गोते लगाता रहा है। इस विभाग के किसी भी जे ई, बेलदार को बिन मांगे ही बिल्डरों से मोती मिलते रहे है। जिसके कारण आज दिल्ली की कई बिल्डिंग अपनी जड़ों से हिल रही है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यही हाल निगम के वर्क्स विभाग और हैल्थ विभाग का भी है। यहाँ भी भ्रष्टाचार की यमुना में अधिकारी और बेलदार नहा रहे है। हैल्थ विभाग बिना लाइसेंसों के ही के ही खाने पीने की दुकानों को अपनी छत्र छाया में पाल रहा है। तो वही निगम का वर्क्स विभाग भी निगम के फुटपाथ और सड़कों को बेचकर बैठा है। इन सभी का जीता जागता उदाहरण सिटी सदर पहाड़गंज जोन में देखा जा सकता है। बरहाल विश्वसनीय स्रोत से जानकारी प्राप्त हुई है कि निगम के विशेष अधिकारी और निगमायुक्त को यह जानकारी पहुँच चुकी है। और जल्दी ही इन भ्रष्टाचार की गंगा यमुना में नहाए जे ई, बेलदारों को बिना कमाई वाले विभागों में भेजा जा सकता है।

Related posts

रोहिणी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनाये गए सी पी मिश्रा

Tiger Command

रामलीलाओं में सबसे अलग है शास्त्री नगर की रामलीला, सभी राजनैतिक दलों के नेता लेते है राम का आशीर्वाद

Tiger Command

आदेश गुप्ता ने प्रेम नगर और शास्त्री नगर में मास्क, सैनिटाइजर और काढ़ा वितरण किया

Tiger Command

Leave a Comment