शास्त्री नगर में भाजपा ने चलाया पोल खोल अभियान, आदेश गुप्ता हुए शामिल
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : यहाँ भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आज पोल खोल अभियान चलाया गया जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने की जबकि इस मौके पर प्रदेश मंत्री नीलम धीमान, भाजपा नेता राजन धीमान, जिलाध्यक्ष भाजपा महामंत्री प्रवीण जैन हरिकिशन गुप्ता सहित महिला मोर्चा महामंत्री अन्नू अरोड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी इस अभियान में शिरकत की इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों के बारे में सबको जागरुक किया। इसे 25 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के अनुसार वो दिल्ली सरकार के झूठ का उजागर भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करता है तो कभी विधानसभा में बैठकर कश्मीरी पंडितों के साथ हुए बर्बरता पर अट्ठाहास करके मजाक उड़ाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर कानून व्यवस्था बिगड़े तो केंद्र सरकार जिम्मेदार, ऑक्सीजन ना आए तो केंद्र सरकार जिम्मेदार, गंदगी दिखें तो एमसीडी, बाकी जलती बसें, गंदा पानी, मैली यमुना, प्रदूषण, 2021 में हुए दंगे, रामनवमी पर दंगे, आम आदमी पार्टी का मोहल्ला क्लीनिक, गली-गली शराब परोसना ये सब कुछ केजरीवाल सरकार को दिखाई नहीं देता। जबकि यह उनकी दिल्लीवालों की देन है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार का मोहल्ला क्लीनिक बिल्कुल बेअसर दिखा क्योंकि वहां ना तो एक टेस्ट हो सका और ना ही जांच ही हो सका।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचाने की जगह केजरीवाल दिल्ली के अंदर शराब पहुंचा रहे हैं। 57 हज़ार करोड़ रुपये का कर्जा दिल्ली सरकार ने जलबोर्ड को दिया, लेकिन उस पैसे का कोई हिसाब आज तक नहीं मिला। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए राशन को ब्लैक बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के बारे में केजरीवाल ने कई बार झूठ बोला। साल 2015 में उन्होंने कहा था कि वे आठ लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे और अभी 20 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही, लेकिन जब आरटीआई डाली गई तो पता चला कि सिर्फ 440 लोगों को रोजगार देने का खुलासा हुआ है। केजरीवाल सरकार मस्जिद के इमाम को तो 16 से 18 हजार रूपये दे सकती है, लेकिन मंदिर के पुजारियों के नाम पर एक शब्द नहीं बोलते।
previous post