दिल्ली

आप तो ऐसे ना थे,पंजाब जीत के बाद आप का कार्यकर्तायों को फरमान,चाहिए टिकिट तो करो हिमाचल में प्रचार

आप तो ऐसे ना थे,पंजाब जीत के बाद आप का कार्यकर्तायों को फरमान,चाहिए टिकिट तो करो हिमाचल में प्रचार
– योगेश भारद्वाज
नई दिल्ली: पहले दिल्ली और अब पंजाब के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब देश के दूसरे राज्यों में भी अपना अधार बढ़ाने में जुट गई है। इनमें हरियाणा भी शामिल है। हरियाणा उन दो राज्यों पंजाब और दिल्ली के बीच में पड़ता है जहां इस वक्त आम आदमी पार्टी की सरकार है। इसलिये पार्टी को लगता है कि वो वहां अपना विस्तार कर सकती है और सरकार बनाने के लिए बड़े स्तर पर चुनाव भी लड़ सकती है। लेकिन इन सब के बीच विश्वशनीय सूत्रों से पता चला है। कि पार्टी संगठन ने इसे सभी कार्यकर्ताओं को फरमान जारी कर दिया है। जिनको दिल्ली निगम चुनावों में आप से टिकिट की दरकार थी। ऐसे सभी लोगों को फरमान जारी किया गया है। कि सभी अपने खर्चे पर अपने साथ कम से कम 5 कार्यकर्तायों को लेकर हिमाचल ले जाकर चुनाव प्रचार करे। अब इसमें सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब दिल्ली के एक ही वार्ड से 5-5 कार्यकर्ता टिकिट मांग रहे थे तो क्या हिमाचल में सभी के चुनाव प्रचार करने से उन सभी को टिकिट मिल जाएगी? यह समझ से परे है कि आखिर एक वार्ड से आप कितनी टिकिट दे सकती है। बरहाल अपने खर्चे पर हिमाचल में आप का चुनाव प्रचार कार्यकर्ताओ पर कितना भारी पड़ेगा यह तो बेचारे कार्यकर्ता ही जाने। लेकिन चर्चा है कि राजनीति में भ्रष्टाचार दूर करने और सुचिता लाने की बात करने वाली पार्टी कैसे भाजपा और कांग्रेस की राह पर चल निकली है। गाड़ी बंगला और वी आई पी तामझाम से दूर रहने की दुहाई देने वाली पार्टी के सभी मंत्री कैसे उसी रंगत में रंग गए जिसका विरोध करते – करते वो यहाँ तक पहुँचे। बरहाल अब तो यही कहा जा सकता है। कि आप तो ऐसे ना थे।

Related posts

आंगनबाड़ी महिला वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता,महिलाओं को लगी चोट,मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा

Tiger Command

पूर्व प्रत्याशी मो फुरकान आम आदमी पार्टी में शामिल,सदर विधायक सोमदत्त के कार्यालय में ली सदस्यता

Tiger Command

एवरग्रीन गैस एजेंसी के गोदामों पर खुलेआम गैस सिलेंडरों से 5-5 किलो गैस चोरी,पेट्रोलियम मंत्रालय के दिशा निर्देशो का उल्लंघन

Tiger Command

Leave a Comment