कहाँ गया अब निगम का AD फ्री जोन,होर्डिंगों से पटा शास्त्री नगर
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर: वार्ड 79 में जहाँ कुछ दिनों पूर्व महीनों से AD फ्री जोन के नाम पर निगम द्वारा सफाई अभियान चल रहा था। वो अब कैसे रुक गया है,यह प्रश्न निगम के सामने बना हुआ है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व तक वार्ड शास्त्री नगर में होर्डिंगों,बैनर पोस्टरों को लगाने नही दिया जा रहा था। और इसके लिए दिल्ली सार्वजनिक संपत्ति विरूपित अधिनियम का वास्ता निगम दे रहा था। वो कानून अब कहाँ गया आज वार्ड की हर गली और नुक्कड़ पर राजनेतिक दलों के होर्डिंगों और पोस्टरों से पट गयी है। चारो और हर सार्वजनिक सरकारी संपत्ति पर सभी राजनैतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर लगे हुए है। जिन होर्डिंगों और पोस्टरों को कुछ दिनों पूर्व लगते ही हटाया जा रहा था। वो निगम का अभियान अब कैसे बंद हो गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि क्या नियम कानून सिर्फ आम जनता के लिए ही होते है। इन नेताओं के लिए कोई नियम कानून नही है क्या। अब देखना है कि निगम जिस कानून का पालन कुछ दिन पहले बहुत ही मुस्तेदी से कर रहा था। वो मुस्तेदी अब नज़र आती है कि नही।