दिल्ली

निगम चुनावो के लिए अब 8 लाख खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी,अप्रैल में चुनाव

निगम चुनावो के लिए अब 8 लाख खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी,अप्रैल में चुनाव

– टाइगर कमांड
नई दिल्ली : राज्य चुनाव आयोग ने अब दिल्ली निगम चुनावों को लेकर एक अहम आदेश दिया है। जिसमें प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की राशि को 8 लाख तक कर दिया गया है।जबकि पहले यह सीमा पांच लाख 75 हजार थी। राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार एक वार्ड में प्रत्याशी के रूप में आठ लाख रुपये तक की राशि खर्च की जा सकती है। उत्तरी के साथ पूर्वी और दक्षिणी निगम में यह नियम लागू होगा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2007 में खर्च की सीमा चार लाख थी। जिसे वर्ष 2012 में बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया था। इसके बाद 2017 में पांच लाख 75 हजार कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि उत्तरी व दक्षिणी निगम में 104-104 तो पूर्वी निगम में 64 सीटों चुनाव होने हैं। आयोग अप्रैल में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली निगम चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही चुनाव कराने की घोषणा की जा सकती है। दिल्ली में अगले महीने निगम चुनाव संभावित है। इसके लिए सभी दलों के संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में अभी से ही सक्रिय है। राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

Related posts

एकजीव सदाशिव’ थीम पर आधारित प्रसिद्ध कलाकार दामोदर मडगांवकर की एकल कला प्रदर्शनी

Tiger Command

मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज की पुलिस में शिकायत

Tiger Command

दिल्ली के 11 अस्पताल जारी करेगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Tiger Command

Leave a Comment