दिल्ली

केजरीवाल के निवास पर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे किसान, जिला चाँदनी चौक किसान मोर्चा भी शामिल

केजरीवाल के निवास पर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे किसान, जिला चाँदनी चौक किसान मोर्चा भी शामिल
किसान और केजरीवाल दोनों ही विपरीत शब्द-प्रवेश साहिब सिंह
केजरीवाल एवं उनके मंत्रियों को यह तक नहीं पता कि दिल्ली में गांव कितने हैं-प्रवेश साहिब सिंह
– टाइगर कमांड
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के हजारों किसानों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर अपने अधिकारों के लिए कल से अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे है। पिछले 36 घण्टों से बैठे किसान अपनी पहचान जानने के लिए केजरीवाल से लगातार सवाल कर रहे हैं, लेकिन अपनी चुनावी पर्यटन एवं भ्रष्टाचार करने में लिप्त केजरीवाल के कानों में जु तक नहीं रेंग रही। आज भाजपा सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे भाजपा किसान मोर्चा सहित दिल्ली के हजारों किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान और केजरीवाल दोनों ही विपरीत शब्द हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी किसानों के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किया। शीला दीक्षित हो या फिर अरविंद केजरीवाल, इन्हें यह भी नहीं पता है कि दिल्ली के अंदर कौन-कौन से गांव हैं। दोनों किसान एवं गांव का दर्द जानते तक नहीं है। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, मोर्चा महामंत्री श्री अनूप चौधरी सहित जिला चाँदनी चौक किसान मोर्चा के महामंत्री भोलू त्यागी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि जो किसान यहां के मूल निवासी हैं और जिनकी जमीन पर दिल्ली बसी है, लेकिन जब भी कोई विकास की बात हो तो इनका नम्बर सबसे आखिरी में आता है क्योंकि कांग्रेस की सरकार हो या आम आदमी पार्टी की सरकार दोनों के अनुसार दिल्ली में अब कोई किसान बचा ही नहीं है। यही कारण है कि आज दिल्ली के किसानों की कोई फसल किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो जाये तो उसके भुकतान के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा है।

Related posts

ए फिटनेस एकेडमी ने गौरव अरोड़ा के यहाँ मनाया चिराग का जन्मदिन,कुलदीप लोहिया ने की गौरव अरोड़ा की सराहना

Tiger Command

जेपी नड्डा जी का कार्यकाल बढ़ाएं जाना पार्टी के लिए हितकारी : इमतियाज अहमद

Tiger Command

Yagna, cow urine can kill coronavirus: Uttarakhand BJP legislator

cradmin

Leave a Comment