अलीगढ़यूपी

अलीगढ़ विधानसभा की शहर सीट पर भाजपा ने नही खोले पत्ते,शहर सीट पर कई दावेदार

अलीगढ़ विधानसभा की शहर सीट पर भाजपा ने नही खोले पत्ते,शहर सीट पर कई दावेदार
– टाइगर कमांड
अलीगढ़ : उप्र विधानसभा चुनाव 2022(UP Vidhan Sabha Election 2022) को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ विधानसभा की 7 विधानसभा सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित हो गए है। जबकि शहर सीट पर भाजपा ने अभी पत्ते नही खोले है। माना जा रहा है,की इस सीट पर अन्य की भी दावेदारी भाजपा के पास है। बरहाल
भाजपा ने जिले की सात में से छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें शहर सीट को अभी होल्ड पर रखा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर मौजूदा विधायक संजीव राजा और दूसरे दावेदारों में टिकट को लेकर कांटे की टक्कर है। भाजपा ने सात सीटों में से पांच पर वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया है।
बरौली से ठाकुर दलवीर सिंह का टिकट काटकर एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह को टिकट दिया है। यहां टिकट को लेकर खूब कसमकएस अतरौली से मंत्री संदीप सिंह को दोबारा टिकट दिया गया है। ये पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाती हैं। वहीं, कोल से विधायक अनिल पाराशर, छर्रा से विधायक रवेंद्र पाल सिंह, इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर से विधायक अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया गया है। लोगों को शहर सीट का इंतजार है।

Related posts

48 हजार 351 करोड़ रूपये का निवेश अलीगढ़ में आद्योगिक विकास की लिखेगा नई इबारत

Tiger Command

धोनी का संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

Tiger Command

अखिल भारतीय वैश्य महाकुंभ के लिए अलीगढ़ से अरविंद केजरीवाल को न्यौता

Tiger Command

Leave a Comment