दिल्ली

चांदनी चौक भाजपा के गले की हड्डी बना शास्त्री नगर मंडल, कांग्रेस सहित कई ब्राह्मण संगठनों ने की निंदा

चांदनी चौक भाजपा के गले की हड्डी बना शास्त्री नगर मंडल, कांग्रेस सहित कई ब्राह्मण संगठनों ने की निंदा

राहुल गांधी के ऊपर नकली ब्राह्मण होने का आरोप लगाने वाली भाजपा ने खुद ब्राह्मणों को बना दिया ओबीसी

– कांग्रेस और ब्राह्मण सभा ने दी भाजपा शास्त्री नगर मंडल के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर: जिस तरह से भाजपा कांग्रेस के राहुल गांधी के ऊपर नकली ब्राह्मण होने के लिए हमलावर हो रही है। उसमें उसका दामन भी साफ नहीं है। हालांकि में यह मुद्दा असली और नकली ब्राह्मणों का नहीं है। बात है कि ब्राह्मण को भाजपा ओ बी सी कैसे बना सकती है। ऐसा कारनामा चांदनी चौक जिले भाजपा के शास्त्री नगर मंडल ने कर दिया है। शास्त्री नगर मंडल भाजपा के ओबीसी मोर्चा में एक ब्राह्मण को उपाध्यक्ष बना दिया गया है। अब भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं और कोई भी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। की आखिर ब्राह्मण कब से ओबीसी हो गए। आपको बता दें कि शास्त्री नगर मंडल में ओबीसी मोर्चा के अंदर उपाध्यक्ष पद पर राहुल तिवारी नाम के ब्राह्मण की नियुक्ति की गई है। जिसका मोर्चा के अध्यक्ष के साथ कोई विवाद था। जिसको लेकर मोर्चा अध्यक्ष ने बगैर किसी औपचारिकता को पूर्ण करते हुए उसे इस्तीफा दिलवा दिया। सवाल वही है कि ब्राह्मण ओबीसी मोर्चा में कैसे शामिल हो सकता है। मंडल अध्यक्ष अपने आपको ब्राह्मण बोलते हैं। लेकिन उन्हीं के ओबीसी मोर्चा में एक ब्राह्मण उपाध्यक्ष कैसे बन गया। इस बात का जवाब अब किसी के पास नहीं है। गौरतलब है कि किसी मोर्चे में मोर्चा अध्यक्ष पहले  शर्मा लिखता था। टाइगर कमांड ने इस मुद्दे को उठाया तो भाजपा के आला अधिकारियों ने मोर्चा अध्यक्ष से शर्मा सरनेम हटवाया। उसके बाद अब यह दूसरा कारनामा ओबीसी मोर्चा ने कर दिखाया है।
इसको लेकर शास्त्री नगर मंडल में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसको लेकर सीधा सीधा भाजपा के ऊपर हमला बोला है। कांग्रेस के शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कहा है। के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा एक और तो कांग्रेस के राहुल गांधी पर नकली ब्राह्मण होने का झूठा आरोप लगाती है। तो वहीं दूसरी ओर उसके खुद मोर्चों में ब्राह्मणों की जाति को बदला जा रहा है। जो कि सामाजिक और संवैधानिक दृष्टि से गलत है। यदि भाजपा ने इस मामले पर अपनी सफाई नहीं दी तो कांग्रेस पार्टी समस्त ब्राह्मण समाज के साथ भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली राज्य ब्राह्मण सभा और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने भी इसकी निंदा की है। दिल्ली राज्य ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री भगवान पाराशर ने कहां है जी भाजपा ने यह कृत्य ठीक नहीं किया है। और भाजपा को इस मामले में अपना बयान जारी करना चाहिए और तत्काल मंडल अध्यक्ष को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ओबीसी कैसे हो सकते हैं। जो भाजपा ने ओबीसी मोर्चा में ब्राह्मणों को पदाधिकारी बना दिया। उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा ने इस सप्ताह के अंदर इस मामले पर अपनी सफाई नहीं दी तो दिल्ली राज्य ब्राह्मण सभा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

Related posts

‘No Time to Die’ trailer shot may have given a glimpse of the upcoming Nokia 8.2 5G smartphone

cradmin

संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

Tiger Command

MCD के SO और निगमायुक्त ने याद किया महाराणा प्रताप को

Tiger Command

Leave a Comment