अपराधदिल्ली

पत्रकारिता की आड़ में बनाई अवैध बिल्डिंग, टूटने के डर से नगर निगम के जेई पर बना रहा दबाव, फर्जी खबरों से लोगों में फैला रहा है भ्रम

पत्रकारिता की आड़ में बनाई अवैध बिल्डिंग, टूटने के डर से नगर निगम के जेई पर बना रहा दबाव, फर्जी खबरों से लोगों में फैला रहा है भ्रम
शास्त्री नगर : यहां एक कथित फर्जी पत्रकार ने पत्रकारिता की आड़ में 24 गज के मकान को 28 गज करते हुए बिना नक्शे के ही 5 मंजिल खड़ा कर दिया है। जब इस बिल्डिंग की शिकायत नगर निगम में पहुंची तो आला अधिकारियों ने इसकी पूरी फाइल को विस्तृत रूप से जांचा परखा उस फाइल पर फैसला भी सुरक्षित हो गया है। यह फर्जी पत्रकार अब नगर निगम के अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बनाने में जुटा हुआ है। इसी श्रृंखला में आज इसने नगर निगम के जेई के खिलाफ एक झूठा समाचार भी प्रकाशित किया है। गौरतलब है कि इस कथित फर्जी पत्रकार की अवैध बिल्डिंग भाजपा के ही एक बिल्डर नेता ने बनाई है जो इस समय शास्त्री नगर भाजपा मंडल में भी पदाधिकारी है। और यह बिल्डिंग भाजपा के निगम पार्षद के कार्यकाल में ही बनी थी। इसको लेकर नगर निगम मुख्यमंत्री एलजी और संबंधित विभागों में शिकायत गई थी। शिकायत पर कार्रवाई होने का समय आया है। तब विपक्ष के ही दो नेताओं की शह पर किसने जेई के खिलाफ एक झूठा समाचार प्रकाशित किया है।

अवैध बिल्डिंग के साथ सड़क पर भी 5 फिट का अवैध कब्जा कर रखा है…

बहुत ही ज्यादा आश्चर्य की बात है। नेताओं के संरक्षण में इसने नगर निगम की सड़क पर भी 5 फुट का एक अवैध चबूतरा बना रखा है। जिससे आए जाम लगा रहता है और नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लगा रखा है अवैध समरसेबल..
एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी कथित फर्जी पत्रकार पर लागू होती है। अवैध समरसेबल भी अपने घर में लगा रखा है। जिससे क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Related posts

दिल्ली में शराब को लेकर भाजपा-आप मे तकरार,एक दूसरे पर जमकर आरोप

Tiger Command

प्रोजेक्ट चीता, इस प्रजाति को भारत के अपने ऐतिहासिक निवास-स्थल में फिर से स्थापित करेगा

Tiger Command

दिल्ली में पुलिस हिरासत में मौत के मामलों में वृद्धि। हिरासत में मौत के 24 मामले

Tiger Command

Leave a Comment