दिल्ली

भाजपा शास्त्री नगर मंडल मोर्चा के प्रति ब्राह्मण समुदाय में रोष

भाजपा शास्त्री नगर मंडल मोर्चा के प्रति ब्राह्मण समुदाय में रोष

भाजपा को चुनावों में नुकसान उठाना पड़ सकता 

– टाइगर कमांड

शास्त्री नगर भाजपा मंडल के ओबीसी मोर्चा द्वारा कथित ब्राह्मण को उपाध्यक्ष बनाने को लेकर ब्राह्मण समुदाय में भाजपा को लेकर रोष व्याप्त हो गया है। गौरतलब है कि भाजपा के शास्त्री नगर मंडल ओबीसी मोर्चा द्वारा एक कथित ब्राह्मण को मोर्चा में उपाध्यक्ष बना दिया गया और उसके बाद इस्तीफा लिया गया। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा शास्त्री नगर मंडल ब्राह्मणों के खिलाफ काम कर रहा है। जबकि भाजपा शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष अपने आपको खुद एक ब्राह्मण बताते हैं। तो उनके ओबीसी मोर्चा ने ब्राह्मण को ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष कैसे बना दिया। अध्यक्ष को इतना भी पता नहीं कि ब्राह्मण ओबीसी नहीं होते हैं। तो फिर उनके ओबीसी मोर्चा में एक कथित ब्राह्मण कैसे उपाध्यक्ष बन गया। इसको लेकर शास्त्री नगर के कई ब्राह्मण समुदाय में रोष व्याप्त हो गया है। जिसका नुकसान भाजपा को चुनावों में हो सकता है। गौरतलब है कि भाजपा के शास्त्री नगर मंडल ओबीसी मोर्चा ने राहुल तिवारी नाम के एक कथित ब्राह्मण को मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया था। इनके बीच में एक विवाद हो गया था। जिसको लेकर राहुल तिवारी ने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले भी एक मोर्चे में एक और विवाद हुआ था कि खुद मोर्चा का अध्यक्ष अपने नाम के बाद में शर्मा लिखता था। यह जगजाहिर है कि शर्मा टाइटल ब्राह्मण लिखते हैं। जब यह बात टाइगर कमांड द्वारा प्रमुखता से उठाई गई तो एक मोर्चा अध्यक्ष ने अपने नाम के बाद में शर्मा लिखना बंद कर दिया। उसके बाद मोर्चे में ब्राह्मण को उपाध्यक्ष बनाना क्या साबित करता है। मंडल अध्यक्ष सहित पूरे भाजपा जिले को यह नहीं पता कि ब्राह्मण ओबीसी कब से होने लगे। लेकिन अब इस प्रकरण को लेकर यहां के कई ब्राह्मण समुदायों में रोष व्याप्त हो गया है। जिसका भाजपा को चुनावों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related posts

शास्त्री नगर अभी नहीं हुआ डीकंटेनमेंट, फेक न्यूज़ के चलते लोग हुए परेशान

Tiger Command

भाजपा जिला चाँदनी चौक शास्त्री नगर मंडल का अजीब प्रदर्शन

Tiger Command

भाजपा जिला चांदनी चौक में हुई भाजयुमो की संगठनात्मक बैठक,केजरीवाल की पोल खोलेगा युवा मोर्चा

Tiger Command

Leave a Comment