अपराधदिल्ली

शास्त्री नगर में आज फिर चला अवैध होर्डिंग पोस्टर हटाओ अभियान

शास्त्री नगर के आज फिर चला अवैध होर्डिंग पोस्टर हटाओ अभियान
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : यहाँ आज निगम द्वारा अवैध होर्डिंग और पोस्टरों को हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। यहाँ होर्डिंगों और पोस्टरों से वार्ड की दीवार और रास्ते काफी बदरंग हो गए थे। इसलिए इनकी सफाई और वार्ड की सुंदरता के लिए यह अभियान चलाया गया। आपको बता दे की यहाँ कुछ होर्डिंगबाज कथित नेता और कुछ स्व घोषित प्रधान है। जिनका काम चंदा एकत्रित करके बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर अपनी नेतागिरी चमकाने का प्रयास करते हैं। जिसके चलते वार्ड की सुंदरता खराब होती है। और आम लोगो को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहाँ लोग बिजली के पोल पर भी अपने होर्डिंग टांग देते है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बिजली कर्मचारियों को भी इन होर्डिंबाजो के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरहाल निगम के इस अभियान से अब वार्ड काफी साफ़ सुधरा नज़र आ रहा है। लोगो ने उम्मीद जताई है कि निगम इसी तरह हे साफ़ सफाई के कार्य नियमित तौर पर करता रहेगा।

Related posts

PS2′ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया प्रमोशन

Tiger Command

पांडव नगर थाने का SHO विद्या धर लाइन हाजिर

Tiger Command

राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में चाँदनी चौक जिला महामंत्री हरिकिशन गुप्ता सहित शास्त्री नगर के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रचार

Tiger Command

Leave a Comment