दिल्लीराष्ट्रीय

भाजपा लेगी जनआशीर्वाद, 14 जिलों में निकलेगी यात्रा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मीनाक्षी लेखी करेगी नेतृत्व

भाजपा लेगी जनआशीर्वाद, 14 जिलों में निकलेगी यात्रा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और मीनाक्षी लेखी करेगी नेतृत्व

योगेश भारद्वाज

नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम चुनाव सर पर हैं। ऐसे में राजनैतिक माहौल गर्म है। इसलिए सभी राजनैतिक दल अपनी ताकत लगा रहे हैं। इसलिए अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नए मंत्रियों के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में जन आशिर्वाद यात्रा निकालेगी। प्रदेश भाजपा ने भी इस यात्रा के लिए तैयारियां शुरु कर ली है और दिल्ली से इस यात्रा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी शामिल होंगी।

प्रदेश भाजपा महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा जो कार्यक्रम के संयोजक भी हैं, ने बताया कि प्रदेश में 14 जिले हैं और दोनों मंत्री 7-7 जिलों में यात्रा निकालेंगे।  हर्ष मल्होत्रा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा भी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि तीन दिन की यह यात्रा 16 अगस्त से शुरु होगी और इसका समापन 18 अगस्त को होगा। यात्रा के दौरान और दिन के अंत में यात्रा के समापन पर एक जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी।

मल्होत्रा ने बताया कि  हरदीप सिंह पुरी अपनी यात्रा पश्चिमी दिल्ली जिले से शुरु करेंगे जबकि श्रीमती मीनाक्षी लेखी अपनी यात्रा अपने संसदीय क्षेत्र के करोल बाग़ जिले से शुरु करेंगी। यात्रा और सभाओं में जनता को भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यों से अवगत कराने के साथ-साथ दिल्ली में ‘आप’ सरकार की ग़लत और जन विरोधी नीतियों पर भी जोरदार प्रहार किया जाएगा।

Related posts

विधायक और पार्षद के एक ही पार्टी का होने से होता है वार्ड का उद्धार, भाजपा भी करती है डबल इंजन का प्रचार

Tiger Command

दिल्ली के सिर पर मंडरा रहे जल संकट के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार : राघव चड्ढा

Tiger Command

कांग्रेस ने मांगे निगम चुनावों के लिए नाम,वार्ड 79 शास्त्री नगर से आनंद शर्मा,प्रदीप दहिया,ओमवीर गुप्ता,कुणाल गुप्ता और अजय किंगर ने भेजे अपने नाम

Tiger Command

Leave a Comment