दिल्ली

भाजपा के प्रदर्शन में किसान मोर्चा ने भी दी अपनी मजबूत उपस्थिति

भाजपा के प्रदर्शन में किसान मोर्चा ने भी दी अपनी मजबूत उपस्थिति
– मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत के साथ चांदनी चौक मोर्चा अध्यक्ष बालकिशन सिनसिनवार  और महामंत्री भोलू त्यागी ने भी किया जोरदार प्रदर्शन
टाइगर कमांड
दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने आज केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत के साथ मोर्चा के हज़ारो कार्यकर्त्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। जिसमे जिला चांदनी चौक किसान मोर्चा के अध्यक्ष बाल किशन सिनसिनवार और महामंत्री भोलू त्यागी ने भी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थिति दर्ज कराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि भाजपा किसान हितों के लिए हर प्रकार से संघर्षरत है,चाहें ट्यूबवेल की समस्या हो या ट्रैक्टर के कमर्शियल श्रेणी से बाहर रखने का मुद्दा हो, पार्टी का किसान मोर्चा हर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद रखता है। इस दौरान महामंत्री भोलू त्यागी ने कहा कि किसान मोर्चा जिला चांदनी चौक जिलाध्यक्ष विकेश सेठी के नेतृत्व में सदैव है अग्रणी रहा है। प्रदेश का कोई भी कार्यक्रम हो या प्रदर्शन, जिला की किसान मोर्चा टीम हर वक़्त महामंत्री भोलू त्यागी के सहयोग से हर मोर्चे पर अग्रणी रही है। भोलू त्यागी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अब हर मोर्चे पर विफल रही है। और दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है। केजरीवाल दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। इस अवसर पर शास्त्री नगर मण्डल के किसान मोर्चा अध्यक्ष सोने कुमार भी मौजूद रहे।

Related posts

MCD नए कमिश्नर के नियुक्त होते ही दिल्ली विधानसभा ने किया तलब

Tiger Command

अब दिल्ली में निर्माण कार्यों पर नई गाइडलाइन,पालन ना करने पर होगा लाखो का जुर्माना

Tiger Command

कांग्रेस की पार्षदा प्रेरणा सिंह ने केजरीवाल का फेक वीडियो किया शेयर, लोगों ने पूछा झूठ के पैर नही होते मैडम

Tiger Command

Leave a Comment