दिल्ली

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया विधानसभा का घेराव

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया विधानसभा का घेराव

– केजरीवाल ने दिल्ली को सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले दिए-आदेश गुप्ता
– किसानों से झूठा दिखावा करते हैं केजरीवाल : विनोद सहरावत
– दिल्ली की जनता बूंद बूंद पानी को परेशान : विकेश सेठी
– केजरीवाल ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया : हरिकिशन गुप्ता

– मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने प्रचार में व्यस्त : भोलू त्यागी

– दिल्ली में पीने के साफ़ पानी के जनता तरसी : अन्नू अरोड़ा

टाइगर कमांड

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने आज केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर पानी की बौछार कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले सात सालों में जिस तरह से केजरीवाल ने हर विभाग में भ्रष्टाचार फैलाया है कि पूरी दिल्ली त्रस्त है। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के सात साल में दिल्ली को जलबोर्ड घोटाला, डी.टी.सी. बस घोटाला, पानी टैंकर घोटाले, नई शराब नीति व राशन घोटाले के अलावा केजरीवाल ने कुछ नहीं दिया। विश्व स्तरीय शिक्षा मॉडल की बात करने वाले केजरीवाल सात सालों में एक भी नए विद्यालय का निर्माण नहीं करा पाए।

आदेश गुप्ता ने कहा कि सत्येन्द्र जैन, राघव चढ्ढा और केजरीवाल ने मिलकर दिल्ली जल बोर्ड को कंगाल बनाने का काम किया है और पहले फायदें में चलने वाला जलबोर्ड हर साल 2000 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा है। दिल्ली के लोग साफ और स्वच्छ पानी पीने को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दिल्ली की जनता तड़प-तड़प कर मरती रही और मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने प्रचार में व्यस्त रहे। इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है कि गरीबों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मिले मुफ्त राशन को गोदाम में रखकर सड़ा दिया, लेकिन अपनी ओछी राजनीति के कारण उसे बांट नहीं पाए।
प्रदर्शन में शामिल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि केजरीवाल किसानों से सिर्फ झूठा दिखावा करते हैं। किसानों के लिए उन्होंने आज तक एक भी काम नहीं किया सिर्फ टीवी पर बैठकर झूठ बोलना ही उनका काम है।
जिला चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष विकेश सेठी ने कहा कि दिल्ली की जनता बूंद बूंद पानी को परेशान है। और केजरीवाल सरकार दूसरे राज्यो में व्यस्त है।
जबकि चांदनी चौक जिले के महामंत्री हरिकिशन गुप्ता ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि केजरीवाल ने दिल्ली के लिए अभी तक कुछ किया ही नहीं है।

प्रदर्शन में शामिल किसान मोर्चा के चांदनी चौक जिला महामंत्री भोलू त्यागी ने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री बजाय दिल्ली के लोगो के लिए जमीन पर काम करने के लिए नहीं आये है। ये केवल दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसों से अपना झूठा प्रचार करने आये है। अब इनकी सारी पोल खुल चुकी है।

प्रदर्शन में शामिल चांदनी चौक महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू अरोड़ा ने कहा कि केजरीवाल सरकार आज तक दिल्ली वालों को पीने का साफ़ पानी तक नहीं दे पायी।

इस विरोध प्रदर्शन मे सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिलों के सभी अध्यक्षों सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली की 6 हज़ार प्रॉपर्टी की होगी डी-सीलिंग,बीजेपी ने किया स्वागत

Tiger Command

13000 करोड़ रुपए का बकाया फंड की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में बांटे पत्रक

Tiger Command

दिल्ली ओलंपिक खो-खो गेम्स ने किया अलीगढ़ की बेटी का सम्मान

Tiger Command

Leave a Comment