दिल्ली

टाइल लगाकर बनवायी गयी नाग मंदिर की प्याऊ, भाजपा के पदाधिकारियों ने मिलकर किया श्रमदान

टाइल लगाकर बनवायी गयी नाग मंदिर की प्याऊ, भाजपा के पदाधिकारियों ने मिलकर किया श्रमदान
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : कल MCD द्वारा तोड़ी गयी नाग मंदिर के बाहर सड़क पर लगी प्याऊ को आज भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा मिलकर टाइल लगवाकर उसका पुनः निर्माण करा दिया गया। गौरतलब है कि कल यहाँ नाग मंदिर के बाहर सड़क पर लगी जानवरो की प्याऊ को MCD के द्वारा तोड़ दिया गया। जिसको लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया प्याऊ तोड़े जाने की खबर मिलने पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौके पर पहुँचे और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए धरने पर बैठ गए। भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुँचे और प्याऊ का दोबारा निर्माण करा दिया गया। आज उसी प्याऊ को भाजपा युवा मोर्चा के सह प्रभारी गौरव अरोड़ा किसान मोर्चा के महामंत्री भोलू त्यागी ने मिलकर इस प्याऊ में टाइल लगवा कर इसका पूरा निर्माण करा दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला युवा मोर्चा के मंत्री दीपक कुमार लालसंस, मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष शर्मा, अनिल कत्याल सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Related posts

शास्त्री नगर वार्ड में भाजपा की टिकिट के लिए हरिकिशन गुप्ता का नाम सुर्खियों में

Tiger Command

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में 1.43 करोड़ मुफ्त टीके लगने पर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद, जिला चांदनी चौक भाजपा ने की भागीदारी

Tiger Command

कथित फर्जी प्रमुख समाजसेवी पर शास्त्री नगर की निगम पार्षद मानहानि का मुकदमा कायम करने की तैयारी में

Tiger Command

Leave a Comment