दिल्ली

भाजपा की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ खड़े हुए भाजपा के पूर्व महापौर जे पी, पार्टी सकते में

भाजपा की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ खड़े हुए भाजपा के पूर्व महापौर जे पी, पार्टी सकते में
टाइगर कमांड
नई दिल्ली : अभी बीते दिनों भाजपा के पूर्व महापौर जय प्रकाश जे पी के कतिथ भतीजे सहित उनकी गृह वार्ड का भाजपा के मंडल के करीब 100 लोग आप में शामिल हो गए थे। जिसकी चर्चा पूरी पार्टी में थी। लेकिन इसके बाद खुद जे पी ने अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार के फैसले के विरुद्ध प्रदर्शन में भाग लेकर भाजपा को सकते में डाल दिया है।
केंद्र सरकार के अमरनाथ यात्रा ना कराने के फैसले के खिलाफ पूर्व महापौर जे पी ने महादेव सेवादार चेरिटेबिल सोसायटी के साथ नई दिल्ली स्टेशन पर किये गए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया इसमें चांदनी चौक भाजपा जिले के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द गर्ग भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सहित कई सरकारी एजेंसियों की राय के बाद अमरनाथ यात्रा ना करने का फैसला लिया गया था। जिसको लेकर नई दिल्ली स्टेशन पर महादेव सेवादार चेरिटेबिल सोसायटी द्वारा केंद्र के इस फैसले पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व महापौर जय प्रकाश जे पी ने भी हाथो में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इसको लेकर भाजपा खुद सकते में है, की आखिर यह हो क्या रहा है।

Related posts

पत्रकारों से बहुत पुराना नाता,बिना अपॉइन्मेंट के मिल सकते है : मल्होत्रा

Tiger Command

अन्नू अरोड़ा ने भी छोड़ी भाजपा……….

Tiger Command

प्यासी दिल्ली को अभी राहत नही,यमुना में पानी का जलस्तर घटने से दिल्ली के कई इलाकों में अभी जल आपूर्ति रहेगी बाधित

Tiger Command

Leave a Comment