दिल्ली

मोदी सरकार की 7 वीं सालगिरह पर शास्त्री नगर में मना सेवा ही संग़ठन

मोदी सरकार की 7 वीं सालगिरह पर शास्त्री नगर में मना सेवा ही संग़ठन 
टाइगर कमांड
शास्त्री नगर : वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर पार्टी किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं किया बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता को कहा गया है कि मानवता की सेवा में जुटकर जनता की सेवा करें।
इसी को लेकर आज जिला चांदनी चौक में हर बूथ पर  संग़ठन ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के शास्त्री नगर में जिला महामंत्री हरिकिशन गुप्ता के बूथ पर उनके नेतृत्व में गरीबो, जरूरतमंदो और कोरोना पीड़ितों को खाना, स्टीमर और मास्क का वितरण किया गया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकेश सेठी ने शिरकत करते हुए टाइगर कमांड से कहा कि भाजपा कोरोना काल में सड़को पर उतरकर जनसेवा कर रही है। और भाजपा जिला चाँदनी चौक के प्रस्ताव पर ही प्रदेश भाजपा कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चो की शिक्षा और परिवार के राशन की व्यवस्था करेगी। जबकि भाजपा के जिला मंत्री मनोज जिंदल के बूथ पर गरीबो और जरूरतमंदो को खाना खिलाया गया यहाँ मनोज जिंदल ने बताया कि वो जनसेवा से थकते नहीं बल्कि इससे उनको ऊर्जा मिलती है। दूसरी और जिला महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू अरोड़ा के बूथ पर भी लोंगो को कच्चा राशन, स्टीमर और मास्क का वितरण किया गया। अन्नू अरोड़ा ने कार्यक्रम के बाद खुद घर घर जाकर लोगो को मास्क वितरण किये। शास्त्री नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्षा रूपा शर्मा के बूथ पर भी लोगो को कच्चा राशन और स्टीमर वितरित किये गए। जबकि मंडल अध्यक्ष विशम्भर वसिष्ठ के बूथ पर लोगो को इस अवसर पर मास्क, सेनेटाइजर आदि वितरित किये गए।
इन कार्यकर्मो में मुख्य रूप से जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता हीरा सिंह पुरुवंशी, मंत्री दीपक लाल संस, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पारसनाथ, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Related posts

सदर बाजार के 6 इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर शास्त्री नगर के तीन ब्लॉक अभी कंटेनमेंट जोन में

Tiger Command

शहजादा बाग में आम आदमी पॉलीक्लीनिक बनेगी आधुनिक सदर विधायक ने किया दौरा

Tiger Command

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने में आदेश गुप्ता के सामने बड़ी चुनौती,मंगल तक घोषणा होने की उम्मीद

Tiger Command

Leave a Comment