दिल्ली

शास्त्री नगर में इस बार कांग्रेस किस पर खेलेगी दांव

शास्त्री नगर में इस बार कांग्रेस किस पर खेलेगी दांव
– ओमवीर, आनंद और प्रदीप शर्मा लाइन में
योगेश भारद्वाज
शास्त्री नगर : भले ही आज कांग्रेस को चुनावी सफलता कम मिल रही हो लेकिन उसके प्रत्याशी चुनाव तो पूरे मनोबल के साथ ही लड़ते हैं। इसका एक उदाहरण दिल्ली में अभी पिछले दिनों 5 सीटों पर हुए निगम चुनावो के परिणाम देखकर लगाया जा सकता है। जिसमे एक सीट कांग्रेस को मिली थी। इसको लेकर दिल्ली निगम चुनावो में कांग्रेस का खासा उत्साह है। इस बार हम बात कर रहें हैं, दिल्ली के वार्ड शास्त्री नगर की दिल्ली विधानसभा की सदर बाज़ार  के अंदर एमसीडी के शास्त्री नगर, सदर बाज़ार, किशन गंज और आनंद पर्बत वॉर्ड आते हैं। जहाँ शास्त्री नगर वार्ड में पिछली बार के निगम चुनावो में ये सीट आम आदमी पार्टी ने जीती थी। इससे पूर्व इस सीट पर भाजपा की नीलम धीमान ने जीत दर्ज की थी। लेकिन तब से अब तक इस सीट पर कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे । की अब यह सीट महिला से सामान्य हो जायेगी लेकिन दिल्ली चुनाव आयोग ने अभी तक इस सीट को बदलने का कोई भी प्रस्ताव तैयार नहीं किया है। हालांकि इस सीट को बदलने के लिए शास्त्री नगर से कई लोगो ने आग्रह चुनाव आयोग से किया है। बरहाल इस सीट पर अभी से कई दलों ने अपनी अपनी राजनेतिक गोट बिठाना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की और से जहाँ तस्वीर साफ है। तो वही बीजेपी की और से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहें हैं। जबकि कांग्रेस की और से तीन नाम यहाँ चल रहे हैं। हालांकि कांग्रेस हाइकमान की और से इन पर कोई फैसला नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी यह तीन नाम यह की राजनैतिक चर्चायों में गर्म है। इसमें ओमवीर गुप्ता ,आनंद शर्मा और प्रदीप शर्मा के नाम की चर्चा चल रही है। जबकि प्रदीप शर्मा की धर्मपत्नी पिछली बार यही से कांग्रेस की प्रत्याशी थी। लेकिन इस बार देखना है कि कांग्रेस किस चेहरे पर अपना दांव खेलती हैं।

Related posts

This woman creates eco-friendly cotton pads for unpriviledged women at home

cradmin

तिमारपुर रेड लाइट से चंदगी राम अखाड़े तक सड़क के सौंदर्यीकरण करवाएगी केजरीवाल सरकार

Tiger Command

दिल्ली का दिल हैं और मेरे प्रिय हैं झुगगीवासी : आदेश गुप्ता

Tiger Command

Leave a Comment