दिल्ली

13000 करोड़ रुपए का बकाया फंड की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में बांटे पत्रक

13000 करोड़ रुपए का बकाया फंड की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में बांटे पत्रक
शास्त्री नगर में हरिकिशन गुप्ता और अन्नू अरोड़ा ने वितरित किए पत्रक
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार से नगर निगमों का 13000 करोड़ रुपए का बकाया फंड की मांग को लेकर आज पूरी दिल्ली में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और बकाए फंड से संबंधित जानकारी हेतु पत्रक वितरित किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और स्थानीय लोगों के बीच पत्रक वितरित किया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर के मोलड़बंद विस्तार, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने पंडित पंत मार्ग, सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव, सांसद गौतम गंभीर ने त्रिलोकपुरी, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी के विनोभा कुंज अपार्टमेंट, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया के मिनी मार्केट, ग्रीन पार्क, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नवीन शाहदरा, रोहताश नगर, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पांडव नगर के गणेश नगर कंपलेक्स में चांदनी चौक जिले के महामंत्री हरिकिशन गुप्ता ने शास्त्री नगर में जबकि चांदनी चौक जिला महिला मोर्चा की महामंत्री अन्नू अरोड़ा ने शास्त्री नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया और निगम के 13000 करोड़ रुपए संबंधित पत्रक वितरित किया।

Related posts

MCD और हज कमेटी पर केजरीवाल और एलजी आमने-सामने,पूछा क्या एलजी चलायेंगे दिल्ली सरकार

Tiger Command

बदल जाएंगे दिल्ली के कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और कीर्ति नगर मार्केट

Tiger Command

194 लावरिसों की अस्थियों पर की श्रद्धांजलि अर्पित

Tiger Command

Leave a Comment