Otherदिल्ली

निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने फूंका बिगुल,शास्त्री नगर में जुटे कांग्रेसी

निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने फूंका बिगुल,शास्त्री नगर में जुटे कांग्रेसी
– टाइगर कमांड
दिल्ली : नगर निगम चुनावों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस ने अपने इरादे साफ कर दिए। तय है कांग्रेस दिल्ली में निगम चुनाव जोर शोर के साथ लड़ेगी। इसको लेकर आज कांग्रेसी शास्त्री नगर में जुटे अपनी रणनीति तैयार की।
शास्त्री नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मुंगाराम भवन पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल जिला चांदनी चौक कांग्रेस अध्यक्ष मो. उस्मान, पूर्व सदर विधायक राजेश जैन,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतबीर शर्मा के सानिध्य में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निगम चुनावों को लेकर चर्चा की और निगम चुनावों में पूरे जोर शोर के साथ चुनाव में भाग लेने की संकल्प ली।
इस सभा में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद शर्मा, महामंत्री पूरन गोला, ओमवीर गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री भगवान पाराशर, राजकुमार शर्मा, सुनील प्रसाद बाली ली अजय किंगर,राजू पंडित,दीपक गुप्ता,धर्मवीर वशिष्ठ,पवन पाराशर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा नेता नीलम धीमान, हरिकिशन गुप्ता,अन्नू अरोड़ा, भोलू त्यागी ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई

Tiger Command

शास्त्री नगर वार्ड में भाजपा की स्थिति “हमे तो अपनो ने लूटा गैरो में कहाँ दम था..किश्ती डूबी वहाँ जहाँ इंद्रलोक खड़ा था”

Tiger Command

डीसीपी के व्हाट्सएप ग्रुप में शिकायत करने वाला कथित पत्रकार खुद कर चुका है लोगो को जान से मारने की कोशिस

Tiger Command

Leave a Comment