अपराधदिल्ली

मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज की पुलिस में शिकायत

मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज की पुलिस में शिकायत

– योगेश भारद्वाज

नई दिल्ली। एक ओर केजरीवाल सरकार निगम का बकाया 13000 करोड़ का फंड नहीं दे रही है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर फंड की मांग को लेकर धरने पर बैठे निगम नेताओं को मारने की साजिश रच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने निगम नेताओं को मारने की साजिश रचे जाने की आंशका जाहिर करते हुए इसके लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयरों को मारने की साजिश किए जाने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री हुकम सिंह एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ शामिल थे। डीसीपी ने एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मुद्दे पर कल प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पूरी दिल्ली में उस वीडियो को देखा जिसमें आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक सरेआम कह रहे हैं कि उन्हें निगम नेताओं को मारना है और बगल में खड़े उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उन्हें यह कहकर शांत करा रहे हैं कि यहां मीडिया है। अगर वहां मीडिया मौजूद ना होती आम आदमी पार्टी नेता उस साजिश को अंजाम भी दे सकते थे। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं इस आपराधिक साजिश में संलिप्त हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में आम आदमी पार्टी अपराधियों की पार्टी बनती जा रही है जिसका ताजा उदाहरण आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक हैं जिन्होंने सबके सामने निगम के मेयरों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का आपराधिक इतिहास बहुत पुराना है, पहले भी उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव को घर पर बुलाकर उसके साथ मारपीट किया था। पूर्व में प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी मुख्यमंत्री आवास पर दुर्व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के दो करोड़ लोगों के हित में निगम नेताओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को रोकने के लिए और जनता की आवाज को दबाने के लिए मेयरों को जान से मारने पर उतर आए हैं।

Related posts

मज़दूर संघ की आड़ में सरकार और पत्रकारों के साथ ठगी, आरएसएस को पता नहीं हो रहा खेला

Tiger Command

निगम के बिल्डिंग विभाग के 100 में से 90 बेईमान,फिर भी अफसरों का निगम महान, लाखों रुपये की खुलामखुल्ला रिश्वत

Tiger Command

FIR होने के बाद भी MCD की सड़कों पर फिर अवैध कब्जा कर रहा है टैंट माफिया मूलचंद और उसके गुर्गे

Tiger Command

Leave a Comment